करवाचौथ 24 अक्टूबर को

Updated on 17-10-2021 05:01 PM

भोपाल हिंदू पंचांग के अनुसार करवाचौथ व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर रविवार को रखा जाएगा। ज्योतिषाचार्य सुनील चोपड़ा ने बताया कि चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 24 अक्टूबर रविवार को प्रात: 3 बजकर 1 मिनट पर होगा। चतुर्थी तिथि का समापन अगले दिन 25 अक्टूबर सोमवार को प्रात: 5 बजकर 43 मिनट पर होगा। चतुर्थी तिथि में चन्द्रोदयव्यापिनी मुहूर्त 24 अक्टूबर को प्राप्त हो रहा है, इसलिए करवा चौथ व्रत 24 अक्टूबर को रखा जाएगा।

 करवा चौथ पूजा का मुहूर्त 1 घंटा 17 मिनट का है, करवा चौथ के दिन शाम को 5 बजकर 43 मिनट से शाम 6 बजकर 59 मिनट के मध्य चौथ माता यानी माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश, भगवान कार्तिकेय का विधिपूर्वक पूजन होगा। इसके बाद चंद्रमा के उदय होने पर उनकी पूजा होगी और चंदमा को अघ्र्य दिया जाएगा। उस समय पति की लंबी आयु और सुखी जीवन की कामना की जाती है।


देश के कई हिस्सों में सुहागन के साथ कुंवारी युवतियां भी विधि विधान से इस व्रत को रखती हैं। अखंड सौभाग्य की कामना का व्रत करवाचौथ का व्रत निर्जला रखा जाता है। सुहागिन स्त्रियों को इस व्रत का वर्ष भर इंतजार रहता है। सुहागिन स्त्रियां करवाचौथ पर सोलह श्रृंगार करती हैं, सभी महिलाएं एक साथ एकत्र होकर गोल बनाकर करवा बदलती हैं, पूजा करती हैं, करवा चौथ व्रत की कथा सुनती हैं।

 इस व्रत में चंद्रमा को अघ्र्य देने के बाद ही पति के हाथों पारण किया जाता है। करवा चौथ के दिन माता पार्वती, भगवान शिव, गणेश, भगवान कार्तिकेय और चंद्रमा की पूजा करने का विधान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.