सर्वार्थ सिद्धि योग में मनेगा करवाचौथ, भोपाल में चंद्रोदय रात्रि 8:28 बजे होगा

Updated on 01-11-2023 12:45 PM

 भोपाल पति-पत्नी के अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व करवा चौथ बुधवार को श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए पूरे दिन निर्जला व्रत रखेंगी। रात्रि के समय चलनी से पहले चंद्रदेव के दर्शन करेंगी। उसके बाद पति के हाथों से जल पीकर व्रत का पारायण करेंगी। इस बार करवा चौथ के अवसर पर सर्वार्थ सिद्धि योग भी विद्यमान रहेगा, जो फलदायी होगा। साथ ही शिवयोग का भी संयोग रहेगा। भोपाल में चंद्रोदय रात्रि 8:28 बजे होगा।

बाजारों में रही महिलाओं की भीड़

करवाचौथ के लिए की जाने वाली खरीदारी के लिए मंगलवार को भी शहर के बाजारों में महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने करवा, चलनी, पूजा की थाली, साड़ी, शृंगार, चूड़ी आदि की खरीदारी की। मेंहदी लगवाने के लिए भी महिलाएं काफी उत्साहित दिखीं।

करुणाधाम आश्रम में 101 जोड़े मनाएंगे करवाचौथ

नेहरू नगर स्थित मां लक्ष्मी जी के मंदिर करुणा धाम आश्रम में बुधवार को 101 जोड़ों के साथ सामूहिक करवा चौथ का आयोजन होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष कमल गर्ग , सदस्य सुनील भार्गव , रमेश राठौर ने बताया कि सुबह से निर्जला उपवास रखकर चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलने वाली महिलाओं का पूजन इस बार पंडित विष्णु राजौरिया के द्वारा विधिवत् संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर फूलों की रंगोली के साथ व्रतधारी महिलाओं को आसन पर बैठाकर उनको सजी सजाई पूजन की थाली दी जाएगी ।

ऐसी रहेगी व्यवस्था

समिति सदस्यों ने बताया कि करवाचौथ व्रत करने वाली महिलाओं को अपने घर से सिर्फ चलनी और करवा लाना होगा। समस्त पूजन सामग्री कार्यक्रम स्थल पर ही दी जाएगी। 20 से 25 स्वयंसेवकों द्वारा पूरी व्यवस्था की जाएगी। चंद्र दर्शन होते ही आतिशबाजी की जाएगी। करवाचौथ स्थल पर सैल्फी पाइंट भी बनाया गया है। जहां खड़े होकर दंपती सेल्फी ले सकते हैं। करवा चौथ पूजन से पहले नीलेश आचार्य सुनील श्रीवास्तव तलैया की सुंदरकांड मंडली के द्वारा भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। व्रत धारी परिवार के भोजन की व्यवस्था करुणा धाम आश्रम में रहेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.