जिन्होंने आजादी दिलाई, उन अमर शहीदों का पुण्य स्मरण करते रहें - मुख्यमंत्री डॉ.यादव

Updated on 22-01-2024 12:42 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हम शहीदों का स्मरण करेंगे, तभी हमें आजादी की कीमत पता चलेगी। हजारों-लाखों के बलिदान से यह बेशकीमती आजादी मिली है। इसलिए जिन्होंने आजादी दिलाई है, हम उन अमर शहीदों का पुण्य स्मरण करते रहें। आजादी की लड़ाई में बलिदान होने वाले अमर शहीदों का स्मरण कराते रहें, इससे हमारी युवा पीढ़ी को भी एक नई दिशा मिलेगी। हेमू कालानी ने मात्र 19 साल की उम्र में आजादी के लिये हंसते-हंसते अपने प्राणों की आहुती दी। मुख्यमंत्री आज उज्जैन में अमर शहीद हेमू कालानी के बलिदान दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अमर शहीद हेमू कालानी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

सिंधी कॉलोनी स्थित पार्क में हुये कार्यक्रम में उज्जैन सांसद श्री अनिल फिरोजिया, उज्जैन उत्तर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल, श्री विवेक जोशी, श्री रूप पमनानी, श्री सुनील नवलानी, श्री महेश परियानी, पार्षद श्री कैलाश प्रजापति, श्रीमती दिव्या बलवानी, श्री जितेन्द्र कृपलानी सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद हेमू कालानी ने अंग्रेजों से लड़ते हुए खुशी-खुशी फांसी स्वीकार की, पर अपने साथियों के नाम नहीं बताये। डॉ. यादव ने कहा कि अंग्रेजी राज्य में कभी सूर्य अस्त नहीं होता, क्योंकि विश्व के अधिकांश देशों में उनका शासन था। ऐसे शक्तिशाली शासकों से लड़ने के लिये देश में दो उस समय विचारधारायें थीं। एक विचारधारा अहिंसा मार्ग पर चलने वाली महात्मा गांधी जी की थी, दूसरी चंद्रशेखर आजाद एवं भगत सिंह की क्रांतिकारी विचारधारा थी। नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आजादी का नारा दिया था “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूंगा”।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम सब अमर शहीद हेमू कालानी का स्मरण कर रहे हैं। सरकार की ओर से मैं शहीद हेमू कालानी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उन्होंने आयोजनकर्ताओं से कहा कि शहीद हेमू कालानी के जीवन पर केन्द्रित पुस्तक का प्रकाशन करें एवं फोटो प्रदर्शनी भी लगायें।

डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन की बंगाली कॉलोनी से लेकर अन्य कॉलोनी के पट्टे एवं अन्य समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से किया जायेगा। श्री रूप पमनानी ने कहा कि बीते 27 वर्षों से सिंधी समाज शहीद हेमू कालानी की जयन्ती एवं बलिदान दिवस मनाता आ रहा है। गत 16 वर्षों से मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में स्वयं शामिल होते रहे हैं। उन्होंने कहा कि बलिदानी किसी एक जाति, समाज या धर्म का नहीं होता, वह देश का होता है। समाज को शहीद हेमू कालानी के बलिदान पर बेहद गर्व है।

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने मायापति हनुमान मन्दिर में पूजा-अर्चना की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उज्जैन के सामाजिक न्याय परिसर स्थित मायापति हनुमान मन्दिर पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां मायापति हनुमान की पूजा-अर्चना की एवं प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री आरती में भी शामिल हुए। राजपूत आध्यात्मिक मण्डल द्वारा श्री रामचरित मानस वार्षिक पारायण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री का तिलक और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर उज्जैन सांसद श्री अनिल फिरोजिया, उज्जैन उत्तर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर श्री मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व राजपूत समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.