केन-बेतवा लिंक परियोजना बुन्देलखण्ड में विकास का नव सूर्योदय : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 10-12-2021 06:14 PM

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए केन-बेतवा लिंक परियोजना का जो सपना देखा था, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साकार किया है। गत दिवस केन्द्रीय केबिनेट ने 44 हजार 605 करोड़ रूपये की लागत वाली केन-बेतवा लिंक परियोजना को मंजूरी दे दी है। यह परियोजना मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में विकास और प्रगति का एक नया सूर्योदय करेगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारे बुंदेलखंड क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित महत्वाकांक्षी राष्ट्रीय केन-बेतवा लिंक परियोजना सूखा प्रभावित क्षेत्र को सिंचाई और पेयजल में आत्म-निर्भर बनाएगी। साथ ही ऊर्जा क्षमता में भी बढ़ोत्तरी होगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विशेष रूचि लेकर मध्यप्रदेश को परियोजना की जो सौगात दी है, उससे सूखाग्रस्त बुंदेलखंड क्षेत्र की तस्वीर तो बदलेगी ही साथ ही क्षेत्र में औद्योगीकरण और निवेश को बढ़ावा भी मिलेगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और परम्परागत रूप से होने वाला लोगों का पलायन भी रूकेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि निःसंदेह केन-बेतवा लिंक परियोजना सूखाग्रस्त बुन्देलखण्ड क्षेत्र के लिये आत्म-निर्भरता और समृद्धि के नये आयाम विकसित करेगी। इससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा, लोगों की आय में वृद्धि होगी तथा जीवन-स्तर सुधरेगा। समावेशी विकास की परिकल्पना साकार होगी तथा आमजन में खुशहाली आयेगी। कुल मिलाकर कहा जा सकता है, कि केन-बेतवा लिंक परियोजना के मूर्त रूप लेने पर बुन्देलखण्ड क्षेत्र में विकास और प्रगति का एक नया सूर्योदय होगा।।

केन नदी मध्यप्रदेश के बुन्देलखण्ड क्षेत्र की एक प्रमुख नदी है, जिसकी कुल लम्बाई 470 कि.मी. है। यह नदी मध्यप्रदेश के कटनी जिले से निकल कर उत्तरप्रदेश में यमुना नदी में मिलती है। केन नदी 292 कि.मी मध्यप्रदेश में बहती है। आज़ादी के बाद से मध्यप्रदेश केन नदी के जल का बिल्कुल भी उपयोग नहीं कर पा रहा है। केन-बेतवा लिंक परियोजना में दौधन के पास एक बांध बनाकर केन नदी के जल का रोका जाएगा। दौधन बांध से 221 कि.मी. लम्बी एक लिंक नहर का निर्माण कर केन बेसिन के 1074 एम.सी.एम. अतिशेष जल को बेतवा बेसिन में पहुँचाया जायेगा।

परियोजना के पूर्ण होने पर बुन्देलखण्ड क्षेत्र में 8 लाख 11 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ेगा तथा खुशहाली आएगी। जल संकट से प्रभावित प्रदेश की 41 लाख आबादी को पेयजल की सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही क्षेत्र में भू-जल की स्थिति में भी सुधार आएगा। परियोजना से बुंदेलखंड के पन्ना जिले में 70 हजार हेक्टेयर, छतरपुर में 3 लाख 11 हजार 151 हेक्टेयर, दमोह में 20 हजार 101 हेक्टेयर, टीकमगढ़ एवं निवाड़ी में 50 हजार 112 हेक्टेयर, सागर में 90 हजार हेक्टेयर, रायसेन में 6 हजार हेक्टेयर, विदिशा में 20 हजार हेक्टेयर, शिवपुरी में 76 हजार हेक्टेयर एवं दतिया जिले में 14 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.