भोपाल में किलर डंपर का कहर, 7 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत, रहवासी सड़कों पर उतरे

Updated on 07-09-2024 12:05 PM
भोपाल: शुक्रवार दोपहर निशातपुरा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस घटना में तेज रफ्तार डंपर ने 7 वर्षीय बालक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मासूम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद स्थानीय निवासियों में आक्रोश फैल गया। जिन्होंने मौके पर ही प्रदर्शन किया। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया, लेकिन निशातपुरा पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है।

जांच अधिकारी एसआई श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि मृतक आयुष सरवर पुत्र स्वर्गीय संजय सरवर निशातपुरा स्थित वेंकटेश गार्डन कॉलोनी में रहता था। उसकी मां घरेलू सहायिका का काम करती है। उसकी दो बहनें हैं। मासूम के पिता का निधन हो चुका है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जब आयुष पास की एक दुकान से घर लौट रहा था। काकरा हाइट्स कॉलोनी की ओर से आ रहे एक डंपर ने बच्चे को टक्कर मार दी। इस घटना में उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराए जाने के बावजूद बच्चे को बचाया नहीं जा सका।

ट्रक ड्राइवर ने भागने का किया प्रयास


हादसे के बाद चालक ने मौके से डंपर को भगाने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय निवासियों ने उसे घेर लिया। फिर भी मौका पाकर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को कब्जे में ले लिया। निवासियों ने निराशा व्यक्त करते हुए दावा किया कि भारी वाहनों के लिए नो-एंट्री जोन होने के बावजूद डंपर अक्सर कॉलोनी से तेज गति से गुजरते हैं। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई।

पुलिस का कहना


एसआई द्विवेदी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि डंपर चालक काकरा हाइट्स कॉलोनी में बजरी पहुंचाकर वापस क्रशर यूनिट जा रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। वेंकटेश गार्डन कॉलोनी काकरा हाइट्स कॉलोनी के पास स्थित है। जैसे ही ट्रक मुख्य सड़क पर आया, बच्चा उसके सामने आ गया। ट्रक चालक समय रहते भारी वाहन को नहीं रोक सका, जिससे यह हादसा हुआ। आरोपी ड्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.