खंडहर में दोस्त की हत्या कर रजाई में लपेट आग लगाई, आरोपित फरार

Updated on 24-04-2023 12:26 AM

इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में दोस्त ने ही दोस्त हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए घसीटकर सुनसान जगह पटका और रजाई में लपेट कर आग लगा दी। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। यह भी पता चला कि दोनों नशे के आदी रहे हैं। मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट भी पहुंचे। खून से सने कपड़े, पत्थर और शव को बरामद कर लिया गया है।

टीआइ राजेंद्र सोनी के मुताबिक, सुबह करीब 8 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को खबर मिली थी। लोगों ने कॉल कर बताया कि वाल्मीकि नगर में शिव मंदिर के पीछे एक युवक का शव जल रहा है। डीसीपी जोन-3 धर्मेंद्रसिंह भदौरिया और एसीपी धैर्यशील येवले मौके पर पहुंचे। छानबीन में पता चला कि शव राजू सुनहरे के प्लाट पर पड़ा था। खून के निशान सड़क के दूसरी तरफ मनीष सुनहरे के कमरे तक जा रहे थे। मनीष के माता-पिता नहीं है और वह खंडहरनुमा कमरे में रहता है। इस कमरे में पड़ी रजाई और दीवारों पर खून के निशान थे। फर्श से भी खून साफ किया हुआ स्पष्ट नजर आ रहा था। थोड़ी देर बाद पता चला कि जिस युवक का शव मिला वह सूबेदारसिंह उर्फ बंटी बैस का है।

साथ में बैठकर करते थे नशा

बंटी पहले महाराणा प्रताप नगर (बाणगंगा) में रहता था और मनीष सुनहरे से उसकी गहरी दोस्ती थी। मनीष दीवार बनाने का काम करता है। दोनों साथ में बैठ कर नशा भी करते थे। मनीष के कमरे के बाहर शराब की बोतलें और डिस्पोजल गिलास पड़े हुए थे। टीआइ के मुताबिक, बंटी को पहले पेट में चाकू मारे गए हैं। बाद में पत्थर से मारा और रजाई में लपेटकर जला दिया। मनीष के जीजा ने बताया कि उसने कॉल कर कहा था कि वह कुछ काम से जा रहा है। इसके बाद उसका पता नहीं चला। पुलिस मनीष की तलाश कर रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि हत्या में कौन-कौन शामिल है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.