किंग ने अपने आगामी एल्‍बम राजा हिंदुस्‍तानी से रिलीज किया प्‍यार को समर्पित गाना ‘जो इश्‍क़ हुआ’

Updated on 30-01-2026 03:12 PM

अपने रोमांटिक गानों ‘मान मेरी जान’ और ‘तू जाना ना पिया’ जैसे प्‍यारे गानों से पूरी एक पीढ़ी को लुभाने वाले पॉप स्‍टार किंग इस वेडिंग सीजन में फिर से अपने शानदार नए गाने ‘जो इश्‍क़ हुआ’ के साथ लौटे हैं। दिल को छू जाने वाला और रिश्‍तों में गर्माहट लाने वाला यह गाना प्‍यार के मजबूत रिश्‍तों को समर्पित है। किंग ने भावुक कर देने वाले गीत के बोल यादगार धुनों में पिरोकर ‘जो इश्क हुआ’ गाना तैयार किया है, जो हर समय के लिए उपयुक्‍त गीत है और हमेशा रहने वाले प्यार का दिल से किया गया इज़हार है। यह उस तरह के रिश्‍ते का जश्न मनाता है जो आपको तैयार करता है, आपको स्थिर करता है और आपको अपने जैसा जीवनसाथी ढूंढने के जादू पर विश्वास दिलाता है।

म्‍यूजिक वीडियो ‘जो इश्क हुआ’ में लोकप्रिय अभिनेत्री श्रिया पिलगांवकर किंग के आगामी एल्बम राजा हिंदुस्तानी की एक झलक पेश करती हैं।

जयपुर के शाही नज़ारों के बीच ‘जो इश्क़ हुआ’ का म्यूजिक वीडियो एक शादी की थीम वाली कहानी के रूप में सामने आता है, जो बचपन की एक प्रेम कहानी को दिखाता है और जीवनभर के कमिटमेंट के साथ खत्म होती है। पारंपरिक हल्दी और वरमाला सेरेमनी की पृष्ठभूमि में, शादी की थीम वाला यह वीडियो स्कूल के दिनों के दिनों में ले जाने वाले रोमांस को आज के सेलिब्रेशन के साथ जोड़ता है, क्योंकि गाना एक मधुर शुरुआत से शुरू होकर एक समृद्ध सिनेमाई साउंडस्केप तक पहुँचता है।

इस ट्रैक के बारे में बात करते हुए किंग ने कहा, ‘जो इश्क हुआ’ बहुत ही ईमानदारी से बनाया गया गाना है। यह गाना ऐसे प्यार को दिखाता है जिसे बड़े-बड़े ऐलान की जरूरत नहीं होती, यह बस बना रहता है। यह गाना सॉफ्ट, दिल को छू लेने वाले पलों से शुरू होकर एक रिच, शानदार साउंड में बदल जाता है जो प्यार की गर्माहट को दिखाता है। हम चाहते थे कि यह सिनेमाई होने के साथ-साथ अंतरंग और सभी तरह के खास पलों के लिए भी हो’।

श्रिया पिलगांवकर ने अपनी बात जोड़ते हुए कहा कहा, ‘मुझे हमेशा किंग का म्यूजिक और उनकी एनर्जी पसंद रही है। जयपुर में, खासकर एक महल में शूटिंग करने से कहानी में एक खूबसूरत समय से परे होने का एहसास हुआ। गाना अपने आप में सॉफ्ट, रोमांटिक है और इसमें एक मजबूत भावनात्‍मक जुड़ाव है। यह एक लव स्टोरी है जो धीरे-धीरे सामने आती है और लंबे समय तक याद रहती है। मुझे लगता है कि दर्शक इससे सच में जुड़ पाएंगे।’

‘जो इश्क हुआ’ इस सीजन में शानदार शादी के गाने के तौर पर रिलीज हुआ है, जो एक यादगार लव स्‍टोरी का जश्न मनाता है। यह गाना अब सभी प्रमुख स्ट्रीमिंग प्‍लेटफॉर्म्‍स पर उपलब्ध है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.