श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में सजेंगे कीर्तन दरबार

Updated on 27-11-2023 01:14 PM

भोपाल गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व सोमवार को शहर में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के गुरुद्वारों में श्रद्धालु माथा टेकेंगे व अरदास करेंगे। गुरुद्वारों में कथा, कीर्तन दरबार सजेंगे और रागी जत्थे कीर्तन, प्रवचन से संगत को निहाल करेंगे। इस दौरान कई श्रद्धालु लंगर, सुरक्षा व्यवस्था सहित अलग-अलग सेवा देंगे। गुरुनानक जयंती की पूर्व संध्या पर भी शहर में कार्यक्रम हुए साथ ही गुरुद्वारों में कीर्तन दीवान सजाए गए। वहीं इस समय शहर के गुरुद्वारों में अखंड पाठ का आयोजन चल रहा है, जिसका समापन सोमवार सुबह होगा। इसमें बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग शामिल होंगे।

- गुरुद्वारा पंजाबी बाग रायसेन रोड पर श्री अखंड पाठ साहिब जी का पाठ का पाठ आरंभ किया गया। विशेष दीवान 27 नवंबर सुबह सात बजे से दोपहर 2.00 बजे तक चलेगा। इसके अलावा गुरुद्वारा पिपलानी एवं गुरुद्वारा अरेरा कालोनी में भी विशेष दीवान सजाए गए हैं और प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। गुरुद्वारा पंजाबी बाग रायसेन रोड भोपाल में विशेष दीवान सजाया गया है। जिसमें एक पंथ के महान रागी जथा गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली से हजूरी रागी जत्था भाई गुरप्रीत सिंह शान एवं भाई हरमिंदर सिंह, कथा कीर्तन प्रवचन के द्वारा श्री गुरुनानक देव के प्रकाश पर्व पर उनका यश गायन कर संगत को निहाल करेंगे। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर रखा गया है।

गुरुद्वार नानकसर में आकर्षक लाइटिंग

हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा नानकसर में प्रकाश पर्व के चलते आकर्षक सजावट की गई है। रविवार रात में कथा और कीर्तन दरबार सजाया गया। सोमवार को यहां सुबह 10 बजे से मुख्य पंडाल में कीर्तन दरबार सजाया जाएगा, जो 2:30 बजे तक चलेगा। इसी प्रकार रात्रि में भी सात से 12:15 तक कीर्तन दीवान सजेगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.