घुटने के दर्द ने बैडमिंटन खिलाड़ी के सपनों पर लगा दिया था ग्रहण, एम्स के पेन क्लिनिक में इलाज से मिला नया जीवन

Updated on 28-11-2023 12:45 PM
भोपाल। ग्यारह बार राष्ट्रीय खेलों में भाग ले चुके शहर के उदीयमान बैडमिंटन खिलाड़ी अजय जायसवाल को खेलते-खेलते घुटने में दर्द होने लगा। धीरे धीरे दर्द इतना बढ़ गया कि खड़ा होना भी मुश्किल हो गया था। कई अस्पतालों में जाने के बाद भी आराम नहीं मिला। नेचुरोपैथी भी कराई, लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इसके बाद वह एम्स भोपाल के पेन क्लिनिक में पहुंचे, जहां उनके घुटने का उपचार शुरू किया गया। जिसमें घुटने के टिश्यू खराब होना पाया गया। फिर उनका इलाज प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थैरेपी से किया गया। इस उपचार से उन्हें काफी आराम मिला और वह फिर से बैडमिंटन कोर्ट में उतरते हुए अपने सपनों को गति देने में जुट गए हैं। बता दें कि एम्स भोपाल के पेन क्लिनिक में हर माह लगभग 15 से 20 मरीज दर्द से छुटकारा पाने के लिए आते हैं।


बैडमिंटन खिलाड़ी ने जताई खुशी

अजय जायसवाल ने कहा कि मैं एम्स के चिकित्सकों का शुक्रगुजार हूं कि मेरा एक बार फिर से बैडमिंटन खेलने का सपना साकार कर सके। यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थैरेपी से मुझे काफी लाभ हुआ और मैं एक हफ्ते के अंदर मैं फिर से खेलने लगा था।

खराब हो गए थे घुटने के टिश्यु

वहीं एम्स के चिकित्सक डा. अनुज जैन ने बताया कि शुरुआती जांच करने के बाद इनके घुटने की सूजन को देख कर पता चला कि उनके घुटने के टिश्यू खराब हो गए हैं जिससे एडिमा निकल रहा था। ऐसे में डायगनोस करना काफी मुश्किल था। मरीज का रियल टाइम अल्ट्रासाउंड किया गया। इनका इलाज प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थैरेपी (पीआरपी)से किया गया। इस उपचार पद्धति में मरीज के रक्त से ही प्लाज्मा निकालकर उस चोटिल स्थान पर लगा दिया जाता हैं।

ऐसे होता है उपचार

एम्स में पेन मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट डा.अनुज जैन ने प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी के विषय में बताया कि हमारे खून के कई पार्ट होते हैं। इसकी खास बात यह होती है इसमें बहुत सारे ऐसे गुणकारी तत्व भी होते हैं। जिससे पुरानी चोटों को ठीक किया जा सकता है। इसमें हम मरीज की नसों से 20-25 एमएल खून निकालते हैं। फिर उस खून को एक स्पेशल मशीन द्वारा ट्रीटमेंट करते हैं। फिर बने हुए प्लाजमा को चोट वाली जगह पर इंजेक्ट करते हैं। यह खास तौर पर स्पोटर्स इंजुरी को ठीक करने में बहुत लाभकारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.