जानिए कौन हैं पूर्व डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे, जिनकी पूरे मध्य प्रदेश में हो रही चर्चा

Updated on 27-06-2023 06:50 PM

 मध्य प्रदेश की एक पूर्व डिप्टी कलेक्टर अपने इस्तीफे की वजह से काफी चर्चा में हैं। छतरपुर जिले के लवकुशनगर की एसडीएम व डिप्टी कलेक्टर रहीं निशा बांगरे ने 25 जून को आमला, बैतूल में अपने नए घर के उद्घाटन समारोह के दौरान "सर्व धर्म प्रार्थना" और धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए छुट्टी का आवेदन दिया था। लेकिन उन्हें उक्त दिन के लिए छुट्टी देने से इनकार कर दिया गया। निशा बांगरे ने गुरुवार, 22 जून को अपने विभाग को एक पत्र लिखकर इस्तीफे की जानकारी दी। उन्होंने धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलने से अपने मौलिक अधिकारों के हनन और धार्मिक भावनाओं के आहत होने की बात कही है।

प्रशासन को क्या थी आपत्ति?

निशा बांगरे को बैतूल जिले के आमला में 25 जून को आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय सर्व धर्म शांति सम्मेलन में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। इस कार्यक्रम का आयोजन गगन मलिक फाउंडेशन द्वारा किया गया, लेकिन तमाम बैनर-पोस्टर पर निशा बांगरे का ही चेहरा था। उन्होंने आमला विधानसभा क्षेत्र इलाके में भ्रमण कर आमजनों, विशेषकर महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित भी किया। प्रशासन ने इस कार्यक्रम की भी अनुमति नहीं दी थी। दूसरी ओर, इसमें श्रीलंका के न्याय मंत्री सहित 11 देशों के मेहमानों को आमंत्रित किया गया था। रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीलंका के न्यायमंत्री विजयदासा राजपक्षे भगवान बुद्ध की अस्थि कलश लेकर पहुंचे, जिसे बांगरे के आवास पर स्थापित कर प्रार्थना सभा की गई। अब जिला प्रशासन इस कार्यक्रम में बगैर अनुमति विदेशी राजनयिकों को बुलाने के मामले में साक्ष्य जुटा रहा है। निशा बांगरे के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।

कौन हैं निशा बांगरे?

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में जन्मी निशा बांगरे ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी होने के बाद गुरुग्राम स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी की। लेकिन ज्यादा दिनों तक नौकरी में नहीं रहीं, और सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दी। साल 2016 में उनका चयन एमपी में डीएसपी के पद पर हो गया। 2017 में उनका एमपी में डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयन हो गया। बैतूल के आवला क्षेत्र में उनकी पहली पोस्टिंग थी। इस्तीफा देने से पहले निशा बांगरे छतरपुर जिले के लवकुश नगर में एसडीएम थीं। उनके पति मल्टी नेशनल कंपनी में अधिकारी हैं और वो उनका 3 साल का एक बेटा भी है। उनका विवाह भी काफी चर्चा में रहा था, क्योंकि उन्होंने संविधान को साक्षी मानकर विवाह किया था।

आगे क्या करेंगी निशा बांगरे?

निशा बांगरे ने जिस तरह एक झटके में प्रशासनिक सेवा की नौकरी छोड़ दी, उससे कई तरह के कयास लगाये जा रहे हैं। खास तौर पर उनके राजनीति में उतरने की चर्चा हो रही है। इस संबंध में जब नईदुनिया ने उनसे बात की तो वह भी लोगों की मांग पर चुनावी मैदान में उतरने मन बनातीं नजर आईं। निशा बांगरे ने कहा कि बैतूल में वह नौकरी करने के लिए पहुंची थी। वहां के लोग बहुत ही आत्मीय लगाव रखते हैं। अगर भविष्य में कुछ समीकरण बने तो वह चुनावी मैदान में भी उतर सकती हैं। मीडिया के सामने निशा बांगरे ने कई बार कहा है कि उनके लिए देश सेवा सबसे सर्वोपरि है और उसके लिए वो कुछ भी कर सकतीं हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.