कोठारी जिला बार एसोसिएशन, भोपाल के नए अध्यक्ष बने

Updated on 06-10-2021 05:31 PM

भोपाल वकीलों के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में पीसी कोठारी जिला बार एसोसिएशन, भोपाल के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजेश व्यास को 135 मतों से पराजित किया। कोठारी को 1221 मत मिले। जबकि राजेश व्यास को 1086 मत हासिल हुए। कोठारी एसोसिएशन में सचिव रहे हैं। उन्होंने 26 साल के करियर में 8 हजार केस लड़े हैं। वे चेक बाउंस मामलों के एक्सपर्ट माने जाते हैं।


मंगलवार सुबह करीब 10 बजे से मतदान स्थल पर वोटों की गिनती का काम शुरू हुआ था। दोपहर से रुझान आना शुरू हो गए। जैसे ही पीसी कोठारी के जीतने की खबर वकीलों के बीच पहुंची, उल्लास से भरे हुए वकीलों ने अदालत परिसर में जश्न मनाना शुरू कर दिया। इसके अलावा सचिव सुशील श्रीवास्तव नन्ही और सहसचिव के लिए श्रीमती शशि जोशी निर्वाचित हुई हैं।


कोठारी ने कहा कि बार एवं अधिवक्ता हित के लिए वह काम करेंगे। महिला बार रूम को बड़ा करवाकर उसे सुसज्जित कराएंगे। वकीलों के लिए वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। पुलिस द्वारा किसी भी अधिवक्ता विरुद्ध केस दर्ज करने से पहले बार के अध्यक्ष, सचिव को सूचना देनी होगी। इसके लिए गृह विभाग को प्रस्ताव भेजा जाएगा। कोठारी ने कहा कि एसोसिएशन में रहकर हमने हमेशा वकीलों की भलाई के लिए काम किया है, मेरी जीत इसी का नतीजा है।

अपनी इस पारी में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए काम करूंगा। बतादें, कोठारी बार एसोसिएशन में सदस्य से लेकर विभिन्न पदों में रहे हैं। अब वह अध्यक्ष के लिए चुने गए हैं।
जिला बार एसोसिऐशन भोपाल के द्विवार्षिक चुनाव का मतदान सोमवार को हुआ था। मंगलवार को मतगणना हुई। कुल 3875 मतदाताओं में से 3250 ने 29 पदाधिकारियों और 53 कार्यकारिणी सदस्यों के भविष्य के लिए वोट किया था। मतदान के लिए 150 से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए थे। इसमें चार बार अध्यक्ष रह चुके राजेश व्यास के अलावा पीसी कोठारी, ज्ञान नारायण तिवारी, सुनील मिश्रा और एमएम सलमान मैदान में थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.