भोपाल मंडल के बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी कुंभ स्पेशल ट्रेन

Updated on 09-01-2025 01:20 PM
भोपाल। यात्रियों की यात्रा को सुगम, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से रेलवे प्रशासन द्वारा विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इस कड़ी में लालकुआ - क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) - लालकुआ विशेष ट्रेन और मौला अलि - वाराणसी - मौला अलि महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा।
यह रहेगा ट्रेन का टाइम टेबल
05074 लालकुआ - क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) विशेष ट्रेन

यह ट्रेन 11 जनवरी से प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। ट्रेन लालकुआ स्टेशन से शाम 5:55 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन सुबह 06 बजे बीना, 7:50 बजे रानी कमलापति, 9:30 बजे इटारसी और अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन दोपहर 3:25 बजे क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) स्टेशन पहुंचेगी।
05073 क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु)- लालकुआ विशेष ट्रेन

यह ट्रेन 14 जनवरी से प्रत्येक मंगलवार को चलाई जाएगी। ट्रेन क्रांतिवीर संगोल्ली रायन्ना (बेंगलुरु) स्टेशन से सुबह 7:15 बजे प्रस्थान करेगी। यह अगले दिन दोपहर 12:05 बजे इटारसी, 1:40 बजे रानी कमलापति, 15:45 बजे बीना और अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 9:05 बजे लालकुआ स्टेशन पहुंचेगी।
07087 मौला अलि - वाराणसी महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन

ट्रेन 07087 मौला अलि - वाराणसी महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 17 फरवरी को रात 11.55 बजे मौला अलि स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 5:40 बजे इटारसी स्टेशन एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 11:10 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी।
07088 वाराणसी - मौला अलि महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन

ट्रेन 07088 वाराणसी - मौला अलि महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 19 फरवरी को शाम 7.15 बजे वाराणसी स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपर 2:40 बजे इटारसी स्टेशन एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 07 बजे मौला अलि स्टेशन पहुंचेगी।
इंदौर-लखनऊ बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते इंदौर से लखनऊ के लिए एक फेरा स्पेशल ट्रेन का परिचालन स्पेशल किराया के साथ किया जाएगा।
इंदौर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन(09335) 9 जनवरी को रात 10 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
10 जनवरी को दोपहर 5 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इस दौरान ट्रेन का ठहराव देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदारामनगर, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर सेंट्रल और उन्नाव रेलवे स्टेशन पर रहेगा।
ट्रेन 20 स्लीपर कोच के साथ चलेगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.