कूनो प्रबंधन ने बढ़ाई मादा चीता वीरा की निगरानी, दिन में चार बार टीम कर मानिटरिंग

Updated on 10-11-2024 11:28 AM
श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क से इस माह के भीतर एक खुशखबरी फिर से मिलने की उम्मीद है। यह उम्मीद मादा चीता वीरा से मिलेगी, क्योंकि यह मादा चीता गर्भवती है और कभी भी वह बच्चों को जन्म दे सकती है। यही वजह है कि कूनो प्रबंधन अलर्ट मोड पर है। बाड़ा नंबर 08 में रखी गई मादा चीता का डाक्टरों की टीम द्वारा दिन में चार बार मानिटरिंग की जा रही है।

बता दें कि, कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता वीरा गर्भवती हैं और जल्द ही मां बन सकती हैं। वीरा, दक्षिण अफ़्रीका से लाई गई हैं। वीरा, नर चीता पवन के साथ लंबे समय तक रही थी। वीरा, कूनो में शावकों को जन्म देने वाली चौथी मादा चीता होंगी। वीरा की निगरानी के लिए 24 घंटे तीन लोगों की टीम लगाई गई है। उनके मूवमेंट वाले क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे बढ़ाए गए हैं। डाक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।


मादा चीता वीरा को कूनो नेशनल पार्क के बाड़ा नंबर आठ में रखा गया है। मादा चीता का प्रसव कभी भी हो सकती है इसलिए असहज महसूस कर रही है। पूरा कूनो पार्क प्रबंधन अलर्ट मोड पर बना हुआ है। कूनो प्रबंधन की माने तो इसी माह शावकों को जन्म देगी। बता दें, कूनो नेशनल पार्क में तीन मादा चीता, ज्वाला, गामिनी और आशा ने कुल 17 शावकों को जन्म दिया, जिनमें से 12 शावक अभी जीवित हैं और बड़े बाड़े मौजूद हैं। वीरा ऐसी चौथी मादा चीता होगी, जो भारत की धरती पर शावकों को जन्म देगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.