एल मुरुगन ने दाखिल किया राज्यसभा के लिए नामांकन

Updated on 22-09-2021 05:47 PM

भोपाल केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया। उन्हें भाजपा ने मध्यप्रदेश से उम्मीदवार बनाया है। सुबह भोपाल पहुंचने के बाद एल मुरुगन भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। पार्टी संस्थापकों की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा समेत मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ विधानसभा जाकर अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रस्तावक बने


इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मुरुगनजी बहुत ही समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। बचपन से ही उन्होंने बीजेपी विचारधारा से जुड़कर काम किया है। प्रदेश अध्यक्ष के नाते भी उन्होंने काम किया है। मध्यप्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है कि मुरूगन जी के रूप में एक और केंद्रीय मंत्री मध्यप्रदेश को मिला है। यहां की जनता के कल्याण में वह अहम भूमिका का निर्वाह करेंगे। मैं मध्यप्रदेश में उनका स्वागत करता हूं।


वहीं प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति के क्षेत्र में तमिलनाडु में उन्होंने नेतृत्व किया है। हमारा सौभाग्य है कि ऐसा नेतृत्व केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर अब मप्र का प्रतिनिधित्व करेगा। मध्य प्रदेश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। बहुत ही मेहनती कार्यकर्ता के नाते से उनकी तमिलनाडु में पहचान रही है। हम सभी को उनका नेतृत्व और मार्गदर्शन मिलेगा।


इस मौके पर मुरुगन ने सभी का धन्यवाद करते हुए केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार जताया। वीडी शर्मा ने कहा कि कहा कि कांग्रेस को डर लग रहा है कि राज्यसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार खड़ा कर दिया तो बचे हुए विधायक भी इधर-उधर हो जाएं। इस डर से कांग्रेस घबराइ हुई है। कमल नाथ पूरे संगठन पर कब्जा किए हुए हैं। उनको लगता है कि दूसरे व्यक्ति को लड़ाएंगे तो हाई लाइट होगा, कुल मिलाकर कांग्रेस डरी हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.