मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा 10 जुलाई को बहनों के खाते में आएगी दूसरी किस्त

Updated on 08-07-2023 07:35 PM
गुना जिले के राघौगढ़ में हुआ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मलेन

- 21 वर्ष की बहनों और ट्रेक्टर वाले परिवार को भी लाड़ली बहना योजना में भी शामिल किया जायेगा
- 134 करोड़ से अधिक के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि महिलाओं, युवाओं और किसानों के जीवन में खुशहाली लाना ही हमारा मकसद है। लाड़ली बहना योजना में धीर-धीरे बहनों को एक हजार रूपए से बढ़ाकर तीन हजार रूपए तक की राशि हर माह उपलब्ध कराई जायेगी। प्रदेश में 15 अगस्त तक एक लाख लोगों को शासकीय नौकरी में भर्ती किया जायेगा। इसके बाद और 50 हजार युवाओं को शासकीय नौकरी उपलब्ध कराई जायेगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शनिवार को गुना जिले के राघौगढ़ में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन में यह बात कही। कार्यक्रम में केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं गुना जिले के प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया, सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें शामिल हुईं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान एवं केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया की उपस्थिति में 134 करोड़ 12 लाख के विकास कार्यों का ई-लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया गया।

10 जुलाई को बहनों के खाते में आएगी दूसरी किस्त

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खाते में पैसे डालने का कार्य सरकार कर रही है। आने वाली 10 तारीख को पुन: बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी। प्रतिवर्ष सरकार 15 हजार करोड़ रूपए की राशि बहनों के खातों में डालेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 तारीख को ही यह घोषित किया जायेगा कि अब 21 वर्ष की बहनें भी लाड़ली बहना में शामिल होंगी। साथ ही जिन बहनों के परिवार में ट्रेक्टर है, उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राघौगढ़ के विकास में सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। वर्ष 2003 से पूर्व राघौगढ़ में न सड़क थी, न बिजली और न ही पीने का पानी था। सड़कों की हालत भी बहुत ही खराब थी। 2003 के बाद हमने यहाँ विकास के अनेक कार्य किए हैं और विकास की गति को हम रूकने नहीं देंगे।

देश-प्रदेश में बेटियाँ बन रही हैं सशक्त – केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया

केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार ने महिला शक्ति को आगे बढ़ाने का काम किया है, जिससे नारी शक्ति अपनी प्रगति का मार्ग स्वयं तय कर सकती है। देश-प्रदेश में बेटियाँ अब बोझ नहीं रही हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम तथा मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शुरू की गई लाड़ली लक्ष्मी, लाड़ली बहना एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजना ने इसमें महती भूमिका निभाई है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में मध्यप्रदेश में जो कार्य हुआ है वह देश में अनुकरणीय है।

श्री सिंधिया ने कहा कि राघौगढ़ क्षेत्र में वर्ष 2003 से पहले अनेक समस्याएँ थीं, लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिये भी परेशान होना पड़ रहा था। वर्ष 2003 के बाद विकास के द्वार खुले और लोगों को बेहतर सुविधाएँ मिल रही हैं।

सांसद श्री रोडमल नागर ने कहा कि केन्द्र के और प्रदेश सरकार आम जन के उत्थान जो कार्य अनुकरणीय हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जो ऐतिहासिक काम किया है, उसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है।

सरिता के परिवार को प्रतिमाह मिल रहे हैं 13 हजार रूपए

राघौगढ़ निवासी श्रीमती सरिता ने मंच पर आकर बताया कि वह स्व-सहायता समूह की सदस्य है और संयुक्त परिवार में रहती है। परिवार की 13 बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में एक–एक हजार रूपए की राशि प्राप्त हो रही है। इस तरह परिवार को प्रतिमाह 13 हजार रूपए की राशि प्राप्त होने से आर्थिक संबल मिला है और वे अपने बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में भी समर्थ हुई हैं।
हितलाभ वितरण

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सम्मेलन में विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरण भी किया। लाड़ली बहना योजना, आवासीय भू-अधिकार पत्र सहित विभिन्न योजनाओं के 7 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। लाड़ली बहनाओं ने स्वयं तैयार की गई बड़ी राखी बाँधकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया।

लोकार्पण-भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधानसभा क्षेत्र राघौगढ़ में 7 करोड़ 40 लाख की लागत के कुल 6 विकास कार्यों का लोकार्पण और 43 करोड़ 86 लाख की लागत के 11 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विधानसभा क्षेत्र चाचौड़ा के 82 करोड़ 86 लाख की लागत के 59 विकास कार्यों का भूमि-पूजन भी किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.