आज ही बैंक अकाउंट में आ जाएगी लाड़ली बहना योजना की किस्त, सीएम सिंगल क्लिक से करेंगे जारी

Updated on 05-10-2024 11:40 AM

 दमोह । मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त के 1250 रुपये आज बहनों को खाते में आएंगे। सीएम डॉ. मोहन यादव दमोह के सिंग्रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में यह राशि भेजेंगे। इस बार त्योहार को देखते हुए योजना की किश्त पहले जारी की जा रही है।


यह होगा आयोजन


सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक के बाद सिंग्रामपुर में ही एक बड़े स्थान पर आमसभा का आयोजन रखा गया है। यह आमसभा महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्रित है इसमें लाड़ली बहना योजना और स्व सहायता समूह, वन समिति की महिला सदस्य, महिला पंच, सरपंच सहित सभी महिलाएं शामिल होगी।

आमसभा के दौरान विभिन्न शिलान्यास, लोकार्पण आदि होगें। इसी दौरान राज्य स्तरीय तीन मुख्य सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना की किश्त, सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की राशि तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सिंगल क्लिक के माध्यम से भुगतान किया जायेगा जिसमें दमोह जिले के हितग्राही भी शामिल रहेंगे।


साथ ही एक ऐप एवं एक किताब दमोह दर्शन का विमोचन भी किया जाएगा। इसके बाद सिंगौरगढ़ किले के लिए सभी के लिए प्रस्थान करेंगे, यहां किले परिसर में प्रदर्शनी लगाई गई है जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री एवं मंत्रीपरिषद द्वारा किया जायेगा। इसके उपरांत जैसे समय की अनुकूलता होगी निदान कुंड और भद्रकाली माता मंदिर का भ्रमण किया जायेगा। महारानी दुर्गावती के जीवन वृत पर आधारित प्रदर्शनी एवं प्रेजेंटेशन सिंगौरगढ़ किले में किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.