मुख्यमंत्री श्री चौहान के गुनौर रोड-शो में लाड़ली बहनों का उमड़ा सैलाब

Updated on 19-08-2023 12:23 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान बुन्देलखण्ड के ऐतिहासिक नगरी गुनौर में रोड-शो में शामिल हुए। उन्होंने कृषि मण्डी तिराहे से सिली तिराहे तक लगभग दो किलो मीटर मार्ग मे जनदर्शन किया। जनदर्शन में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए लाड़ली बहनों का जन-सैलाव उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री श्री चौहान की एक झलक पाने के लिए युवा, बच्चे, महिला, पुरूष, बुजुर्ग सभी आतुर थे। जगह-जगह रोड-शो का लोगों द्वारा स्वागत किया गया और मुख्यमंत्री पर पुष्प वर्षा की गई। जनदर्शन के पहले नगर परिषद गुनौर द्वारा मुख्यमंत्री का फलों से तुलादान किया गया। लोगों से मिले अपनेपन से मुख्यमंत्री श्री चौहान अभिभूत हो गये। रोड-शो के दौरान खनिज मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, खजुराहो सांसद वी.डी. शर्मा, श्री राजेश कुमार वर्मा भी उनके साथ थे। 

रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान को बहनों ने राखी बांधी और जगह-जगह बहनों ने राखी श्रीफल भेंट किए। विभिन्न संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को शाल, श्रीफल और पुष्प माला से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का रोड-शो के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। गुनौर में कुर्मी क्षत्रिय समाज संगठन, विश्वकर्मा विकास परिषद, यादव समाज, साहू समाज, कबीर पंथी समाज, ब्राम्हण समाज, क्षत्रिय समाज, पाल बघेले गड़रिया धनगर आदि सामाजिक संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। 

विभिन्न कर्मचारी संगठन द्वारा रोड-शो के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत किया गया-इनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मिनी कार्यकर्ता, सहायिका संगठन म.प्र. राज्य कर्मचारी संगठन, पंचायत सचिव संगठन, ग्राम रोजगार सहायक संगठन, अतिथि शिक्षक संघ, पटवारी संगठन, कोटवार संगठन मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र, किसान मित्र एवं किसान दीदी, प्रस्फुटन समिति और नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के पार्षदों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.