लेडी कॉन्स्टेबल ने ASI को कार से कुचलकर 30 मीटर तक घसीटा, थाने में बॉयफ्रेंड के साथ जाकर बोली- हमने मारा

Updated on 11-09-2024 10:38 AM
राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक एएसआई की कुचलकर हत्या कर दी गई है। आरोप एक लेडी कॉन्स्टेबल पर है। ब्यावरा शहर के आगरा-मुंबई हाइवे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक से जा रहे एसआई दीपांकर गौतम को टक्कर मार दी। इसके बाद कुछ दूर तक घसीटते ले गई। घटना के बाद गंभीर हालत में एसआई को सिविल अस्पताल लाया गया। सिविल अस्पताल से एसआई को इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

कार में मौजूद थी लेडी कॉन्स्टेबल


इस दौरान पुलिस ने कार में मौजूद पचोर थाने में पदस्थ एक महिला आरक्षक और उसके साथ मौजूद एक युवक से पुछताछ की जा रही है। इधर मामला संदिग्ध लगते ही राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा, एसडीशनल एसपी आलोक कुमार शर्मा भी ब्यावरा पहुंचे। एसडीओपी कार्यालय में देर रात्रि तक महिला आरक्षक से मामले में पूछताछ जारी रही। पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले में खुलकर जानकारी देने से बचते नजर आ रहे हैं।

हमने मारा है...


सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के मुताबिक पूछताछ के दौरान लेडी कॉन्स्टेबल ने यह स्वीकार किया है कि एसआई को उसने मारा है। आरोपी महिला कॉन्स्टेबल और उसका दोस्त करण ठाकुर पुलिस हिरासत में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसआई ने अपने दोस्त को फोन कर बुलाया था कि ये दोनों मुझे मार डालेंगे।

लेडी कॉन्स्टेबल ने एसआई को किया था फोन


बताया जा रहा कि एसआई दीपांकर गौतम अपने घर पर थे। इसी दौरान उनके पास फोन आया और वो सिविल ड्रेस में ही अपनी बाइक लेकर भोपाल बायपास की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक टक्कर मार दी, जिससे वो गिरकर कार की बोनट पर जा गिरे। इसके बाद कार उन्हें घसीटते हुए आगे ले ग‌ई। इससे वो गंभीर घायल हो गए थे। इस कार में महिला आरक्षक और उसका साथी मौजूद था। कार में मौजूद युवक लेडी कॉन्स्टेबल का बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है।

मामले की बारीकी से कर रहे हैं जांच


इस मामले में राजगढ़ एडिशनल एसपी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एसआई दीपांकर गौतम को तेज रफ्तार का ने टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई। इसके बाद मामला संदिग्ध लगने के बाद कार में मौजूद पचोर थाने में पदस्थ महिला आरक्षक और उसके साथी से पूछताछ की जा रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.