लेडी टीचर बोली-छात्राओं के कपड़े नहीं उतरवाए:मोबाइल के संदेह में चेकिंग के आरोपों को झूठा बताया

Updated on 05-08-2024 12:52 PM

इंदौर के सरकारी स्कूल में छात्राओं के कपड़े उतरवाकर चेकिंग करने के मामले में जांच चल रही है। जिस टीचर पर आरोप है, उसका कहना है कि छात्राएं झूठ बोल रही हैं। सामान्य चेकिंग की गई थी। किसी को टॉयलेट में ले जाकर कपड़े नहीं उतरवाए। क्लास रूम के बाहर ही चेक किया। इस दौरान तीन और लेडी टीचर भी मौजूद थीं लेकिन सिर्फ मुझे ही टारगेट किया जा रहा है।

टीचर ने कहा, 'मामले में एकतरफा कार्रवाई हुई है। स्कूल में अनुशासन भी नहीं रखेंगे क्या?'

दरअसल, यहां की एक सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को छात्राओं के कपड़े उतारकर चेकिंग करने का मामला सामने आया था। 5 छात्राओं ने शनिवार को परिजन के साथ मल्हारगंज थाने पहुंचकर शिकायत की थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि क्लास में एक छात्रा के पास मोबाइल मिला था। रिंग टोन बजी तो इसका पता चला। टीचर मनीषा चौरसिया ने छात्रा की तलाशी ली तो मोबाइल मिल भी गया। इसी बीच दूसरी छात्रा ने एक और क्लासमेट के पास फोन होने की बात कही। इस पर सीनियर टीचर जया पंवार ने बाथरूम में छात्राओं की चेकिंग की। जबरदस्ती उनके कपड़े उतरवाए।

फिलहाल, मामले में पंवार को स्कूल से हटाकर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिया गया है।

टीचर बोली- खुद को बचाने झूठा आरोप लगाया

टीचर जया पंवार ने कहा- ​​​​​​एक छात्रा के पास मोबाइल मिल गया था। खुद को बचाने के चक्कर में मुझ पर आरोप लगाए गए हैं। मैंने साधारण रूप से छात्राओं की चेकिंग की। निर्वस्त्र कर चेकिंग करने जैसी बात ही नहीं है। अनुशासन व्यवस्था देखने वाले सर दूसरे स्कूल गए थे इसलिए जांच करने उनकी जगह मुझे भेजा गया था।

पहले मनीषा मैडम ने छात्राओं की चेकिंग की थी। उन्हें दो रिंगटोन सुनाई दी थी। मनीषा मैडम को एक छात्रा के पास से जो मोबाइल मिला था, वो की-पेड वाला था। छात्रा से मोबाइल के बारे में पूछा। कॉल डिटेल चेक की तो सैंडी नाम दिखाई दिया।

उस नंबर पर फोन लगाया तो कॉलर लड़का निकला। उससे बात करने की कोशिश की लेकिन वो कतरा रहा था। छात्रा ने लड़के से कहा भी कि मैडम से बात कर लो। उसी लड़के ने छात्रा को मोबाइल गिफ्ट किया था।

इसके बाद क्लास रूम के जिस हिस्से से दूसरे मोबाइल की रिंगटोन सुनाई दी थी, वहां भी हमने चेकिंग की। मैं अकेली नहीं थी, मेरे साथ तीन लेडी टीचर थी लेकिन टारगेट मुझे ही किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.