खास किस्म के पौधों से होगा झील का पानी साफ:भोपाल में पहली बार फ्लोटिंग वेटलैंड्स तकनीक से साफ किया जाएगा पानी

Updated on 04-06-2024 12:03 PM

भोपाल को झीलों की नगरी के नाम से जाना जाता है। लेकिन, शहर की एक ऐसी झील है जो खत्म होने की कगार पर आ गई। भोपाल में चार इमली स्थित जवाहर बाल उद्यान झील के हालत बदतर हो गए हैं। झील सीवेज के पानी के डिस्चार्ज और कई तरह के तत्वों से दूषित हो रही है। इस झील को साफ करने का जिम्मा भोपाल की 12वीं कक्षा की छात्रा एशना अग्रवाल ने उठाया है। एशना ने जवाहर जवाहर बाल उद्यान झील और उसके आसपास के क्षेत्र को पुनर्जीवित करने की परियोजना शुरू की है, जो लगभग 49,224 वर्ग मीटर में फैली हुई है।

जिस तकनीक से झील की सफाई की जाएगी, वह भोपाल में पहली बार 5 जून को वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर इस्तेमाल की जाएगी। एशना ने बताया कि फ्लोटिंग वेटलैंड्स, फ्लोटिंग एरेटर और बायो फिल्टर जैसी तकनीकों के जरिए इस झील को पुनर्जीवित किया जा सकता है। एशना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बताया कि इससे पहले यह तकनीक इंदौर में इस्तेमाल की जा चुकी है, जिसके रिजल्ट आगे दिखाई देंगे। एशना कहती हैं कि इस झील का पानी 'डी' ग्रेड का पानी है।

फ्लोटिंग वेटलैंड्स एक नेचुरल तरीका

एशना बताती हैं कि फ्लोटिंग वेटलैंड्स जो एक नेचुरल तरीका है। जिससे इस झील को पूरी तरह से शुद्ध किया जा सकेगा। सरल भाषा में समझे तो फ्लोटिंग वेटलैंड्स एक तरह का ढांचा होता है। जो पानी की सतह पर तैरते हैं। इन पर विशेष प्रकार के पौधे लगाए जाते हैं, जिनकी जड़ें पानी में लटकी रहती हैं। फ्लोटिंग वेटलैंड्स के पौधे पानी में मौजूद हानिकारक तत्वों को खाने का काम करते हैं। यह एक तरह के फिल्टर का काम करती हैं जिससे पानी के प्रदूषण का स्तर कम हो जाता है। वेटलैंड्स के पौधे ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं, जिससे पानी में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, और यह मछलियों और अन्य जल जीवों के लिए फायदेमंद होता है।

पानी में ऑक्सीजन की गुणवत्ता बढ़ाएगा फ्लोटिंग एरेटर

फ्लोटिंग एरेटर जो एक तरह का फाउंटेन होता है। इनका काम पानी में ऑक्सीजन की गुणवत्ता को बढ़ाना होता है। एशना ने बताया कि पहले से ही कुछ एरेटर झील में मौजूद है। इसके अलावा उन्होंने बायो फिल्टर तकनीक के बारे में बताया कि फिल्टर जो एक प्रकार की जालियां होती है, जिससे कई तरह के दूषित कणों को झील में आने से रोका जा सकता है। एशना का कहना कि यह सारी तकनीक एक नेचुरल तरीका है, जिससे झीलों को साफ किया जा सकता है। यह न केवल जल की गुणवत्ता सुधरती है, बल्कि पर्यावरणीय संतुलन भी बना रहता है। एशना ने बताया कि इसका खर्च 25 लाख रुपए है। जिसके लिए वह कई प्राईवेट कंपनियों के सीएसआर से फंड लेंगी।

एशना के बारे में ...

  • एशना ने गुजरात की 600 साल पुराने अगरिया समुदाय पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। इसमें बताया गया कि किस तरह से नमक बनाने से संबंधित काम करने में इन लोगों की जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ता है।
  • एशना की बनाई हुई यह डॉक्यूमेंट्री 10 दिसंबर 2023 को COP 28 दुबई में भी दिखाई गई थी। भारत से यह एकमात्र डॉक्यूमेंट्री थी जो COP 28 में दिखाई गई थी। COP 28 का मतलब है Conference of the Parties 28 जो संयुक्त राष्ट्र की जलवायु परिवर्तन पर आयोजित होने वाली वार्षिक बैठक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.