काली दीपावली मनाएंगे आठ संवर्ग के लाखों कर्मचारी

Updated on 03-11-2021 11:56 PM

भोपाल प्रदेश के लाखों संविदा कर्मचारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, दैनिक वेतन भोगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, श्रमिक एवं अंशकालीन कर्मचारी, आउट सोर्स कर्मचारियों को महंगाई भत्ता तथा त्यौहार अग्रिम ना मिलने के विरोध में इस बार काली दीपावली मनाने का निर्णय लिया है

मध्यप्रदेश कर्मचारी मंच के प्रांत अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि प्रदेश सातवें वेतनमान प्राप्त कर्मचारियों को 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा छठवें वेतनमान प्राप्त एवं स्थाई कर्मियों को 17 प्रतिशत महंगाई भत्ता सरकार ने दीपावली त्यौहार पर दिया है लेकिन आठ संवर्ग के संविदा कर्मचारियों कंप्यूटर, ऑपरेटरों दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका श्रमिक एवं अंशकालीन कर्मचारी,आउट सोर्स कर्मचारियों को किसी प्रकार का महंगाई भत्ता या त्योहार अग्रिम नहीं दिया है।

जबकि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मांग की गई थी इन संवर्ग के कर्मचारियों को भी महंगाई भत्ता या त्योहार अग्रिम की राशि पूर्व की तरह 10000 स्वीकृत की जाए जिससे यह लाखों कर्मचारी भी परिवार सहित दीपावली त्योहार जगमग रोशनी से मनाएं। लेकिन सरकार ने इन 8 संवर्ग के कर्मचारियों की उपेक्षा की है जिससे कर्मचारियों में असंतोष व्याप्त हो गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.