सांवेर में गौशाला के लिए भूमि आवंटित की जाएगी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Updated on 15-02-2024 12:11 PM

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज शाम विधानसभा स्थित उनके कक्ष में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि मंडलों, विधायकों और मंत्रीगण के साथ जनप्रतिनिधियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को विकास से जुड़े सुझाव पत्र दिए गए, जिन पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से जलसंसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट के साथ सांवेर क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों और नागरिकों ने गौशाला प्रारंभ करने के संबंध में आग्रह किया और आवश्यक भूमि की मांग की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सांवेर में गौशाला प्रारंभ करने के लिए भूमि आवंटित की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से ही जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट के नेतृत्व में विधान सभा स्थित कक्ष में एक अन्य प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि मंडल द्वारा सांवेर विधान सभा के 39 गांव के किसानों ने पश्चिमी रिंग रोड के संबंध में होने वाली समस्याओं से अवगत करवाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किसानों की इस समस्या पर विचारोपरांत शीघ्र ही उचित निर्णय करने का आश्वासन दिया। मंत्री श्री तुलसी सिलावट ने इंदौर स्थित मध्यप्रदेश नेहरू केंद्र लालबाग परिसर स्थित उद्यान के उन्नयन एवं पर्यटन संभावनाओं को बढ़ाने के संबंध में भी सुझाव पत्र दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री श्री अजय विश्नोई, विधायक श्री प्रदीप लारिया ने भेंट की और विकास से संबंधित सुझावों से अवगत करवाया।

मध्यप्रदेश राज्य आदिवासी कोल महापंचायत के पदाधिकारी भी मिले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से आज विधान सभा स्थित कक्ष में मध्यप्रदेश राज्य आदिवासी कोल महापंचायत के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर डिंडोरी जिले में कोल जनजातीय समाज के श्रद्धा स्थल बड़ी माता महामाई मढ़िया की भूमि के आवंटन का आग्रह किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राप्त सुझावों के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.