साल का अंतिम सूर्यग्रहण आज, इसी माह चंद्रग्रहण का भी संयोग, जानिए ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें

Updated on 14-10-2023 01:50 PM
भोपाल। आज पितृमोक्ष अमावस्या है। इस दिन सूर्यग्रहण का भी संयोग बन रहा है। साल का यह आखिरी सूर्यग्रहण एन्युलर या वलयाकार होगा, लेकिन भारत में यह दिखाई नहीं देगा। आज शनिवार की शाम भारत में जब सूर्य अस्त होता दिखेगा, तब कुछ देर बाद मेक्सिको, सेंट्रल अमेरिका, कोलंबिया, ब्राजील आदि में वलयाकार सूर्यग्रहण दिखेगा। ग्रहण पथ दक्षिणी कनाडा के तट से प्रशांत महासागर में शुरू होगा। वहीं एक पखवाड़ा बाद 28 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण होगा, जो भारत में भी दिखेगा।

ग्रहण का समय

सूर्यग्रहण के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार रात आठ बजकर 33 मिनिट 50 सेकंड पर ग्रहण की घटना आरंभ होगी । रात 11 बजकर 29 मिनट 32 सेकंड पर यह अधिकतम ग्रहण की स्थिति में होगा। इसके बाद रात दो बजकर 25 मिनट 16 सेकंड पर यह समाप्त हो जाएगा। ग्रहण के समय भारत में रात होने से यह घटना यहां नहीं दिखेगी।

दुनिया में 13 फीसदी आबादी देख सकेगी ग्रहण

सारिका ने बताया कि एक गणितीय अनुमान के अनुसार पश्चिमी देशों में होने जा रही इस खगोलीय घटना का कुछ न कुछ भाग विश्व की लगभग 13 प्रतिशत से अधिक आबादी देख सकेगी, वहीं वलयाकार ग्रहण की स्थिति को केवल 0.41 प्रतिशत आबादी ही देख सकेगी।

वलयाकार सूर्यग्रहण की स्थिति

सारिका ने बताया कि एन्युलर या वलयाकार सूर्यग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, सूर्य को पूरी तरह नहीं ढक पाता है, क्योंकि वह पृथ्वी से दूर होता है। इस स्थिति में चंद्रमा के चारों ओर प्रकाश का एक घेरा बन जाता है। वलयाकार ग्रहण के दौरान सूर्य का कोरोना नहीं दिखाई देता है।

ग्रहण के बारे में कुछ खास

- एक साल में अधिकतम पांच सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण हो सकते हैं।

- एक साल में न्यूनतम दो सूर्यग्रहण तो होंगे ही।

- सामान्य रूप से साल में चार ग्रहण होते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.