पिछले साल 40 तरीकों से ठगे गए शहर के लोग:साल भर में इनसे 61 करोड़ रुपए ऐंठे

Updated on 21-01-2025 12:12 PM

शहर में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर क्राइम विंग के रिकॉर्ड बताते हैं कि 2024 में ठगों ने लोगों को 40 अलग-अलग तरीकों से निशाना बनाया और उनकी जेब से 61.15 करोड़ रुपए उड़ा लिए। ठगी के पैटर्न में बदलाव भी देखने को मिला है। ओटीपी पूछकर की जाने वाली ठगी के मामले कम हुए हैं। इस साल केवल 56 मामले सामने आए। फेक यूपीआई ऐप्स के जरिए सबसे ज्यादा 1101 लोग ठगे गए। इसके अलावा, 314 लोगों को ठगों ने रिश्तेदार बनकर जाल में फंसाया। पिछले साल शहर में 53 डिजिटल अरेस्ट हुए। खास बात यह है कि साइबर अपराधी हर चार से पांच महीने में अपना तरीका बदल लेते हैं।

एपीके फाइल से सिम तक होती है ब्लॉक

साइबर क्राइम विंग के अनुसार ठग यूजर्स को मोबाइल पर एपीके फाइल भेजते हैं। इसे डाउनलोड करते ही वे आपके बायोमेट्रिक ब्लॉक कर देते हैं। इसके बाद आपके कॉल और मैसेज डाइवर्ट होकर ठगों के पास पहुंचते हैं। ठग आपकी सिम बंद करवाकर ई-सिम जारी करवाते हैं। उस ई-सिम से वॉलेट एक्टिव कर खाते से रकम निकाली जाती है।

लगातार जागरूकता अभियान चला रहे

साइबर फ्रॉड में कमी लाने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। एडवाइजरी भी जारी की जाती है। काफी रकम लोगों को रिफंड भी करवाई गई है। शैलेंद्र सिंह चौहान, एडिशनल डीसीपी क्राइम

तीन तरह से हुए यूपीआई फ्रॉड

  • फिशिंग: यूजर्स को एपीके फाइल भेजी। फाइल डाउनलोड होते ही फोन हैकर्स के कंट्रोल में आ गया। पिन कॉपी कर यूपीआई से पैसे निकाले।
  • बैंक से फोन : बैंक अधिकारी बन यूपीआई में दिक्कत बताई। डिटेल ली और यूपीआई के जरिये पैसे निकाले।
  • फेक क्यूआर कोड: रिश्तेदार बनकर फोन किया। क्यूआर कोड भेजकर यूपीआई से ट्रांजेक्शन करवा लिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.