देर रात डायल-100 के पुलिसकर्मी को डंडे से दौड़ा- दौड़ाकर पीटा, सड़क पर पटका

Updated on 23-08-2023 12:42 PM
भोपाल। राजधानी में पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म होता नजर आ रहा है। बदमाशों और शराब माफियाओं को आतंक इस कदर बढ़ता जा रहा है कि अब वह पुलिस पर भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। मंगलवार देर रात अयोध्या नगर इलाके में आधा दर्जन बदमाशों ने डायल-100 में तैनात एक पुलिसकर्मी को सड़क पर दौड़ा- दौड़ाकर डंडे से बुरी तरह से पीटते हुए लूहलुहान कर दिया। पुलिसकर्मी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह देर रात शराब दुकान को बंद कराने पहुंचा था। इस बात पर चार-पांच लोगों को पुलिस कर्मी को दौड़ाकर मारपीट कर दी। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। आरक्षक की शिकायत पर अयोध्या नगर थाने में एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।


हंगामा करने से रोका तो की मारपीट

जानकारी के मुताबिक अयोध्या नगर के आरक्षक कल्याण सिंह डायल-100 में मंगलवार रात में डयूटी पर तैनात थे। उनको सूचना मिली कि अयोध्या नगर बायपास पर एक शराब दुकान खुली है और बाहर हंगामा मच रहा है। इस पर आरक्षक कल्याण डायल-100 के साथ शराब दुकान पर पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने कुछ लोगों को शराब पीकर हंगामा करने से मना किया तो वह उन पर ही भड़क गए।


सड़क पर पटका, डंडों से पीटा

पुलिसकर्मी पर हमला करने वाले शराब माफिया बताए जा रहे हैं। उन्होंने हाथों में डंडे लेकर पहले पुलिसकर्मी को सड़क पर दौड़ा कर जमकर मारपीट की। बाद में आरोपितों ने धक्का देकर पुलिसकर्मी को सड़क पर गिरा दिया। इसके बाद आरोपित बदमाश वहीं भाग गए।बाद में अधिकारियों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी हुई तो घायल पुलिस कर्मी की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। फिलहाल आरोपित पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.