कलेक्ट्रेट व तहसील कार्यालय में कर्मचारियों की लेटलतीफी होगी बंद

Updated on 20-01-2024 12:51 PM

भोपाल। कलेक्ट्रेट और तहसील सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले कर्मचारियों को अब समय पर दफ्तर पहुंचना होगा। देर से आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए अब जिला प्रशासन ने सार्थक एप से सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी लगाने के निर्देश दिए है। जिससे पता चल सकेगा कि कर्मचारियों ने कितना समय दफ्तर में बिताया। इस एप में लोकेशन आटोमेटिक ली जाएगी। जिससे कर्मचारी अपने क्षेत्र से ही आने-जाने का समय अपलोड कर सकेंगे। डिजिटल मानीटरिंग की शुरुआत होते ही कार्यालयों से हाजिरी रजिस्टर भी हटा दिए गए हैं।

बता दें कि शुक्रवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी कर्मचारियों को सार्थक एप अपलोड करने की हिदायत दी। कर्मचारियों की डिजिटल हाजिरी से लेकर इंजीनियरों व पटवारी सहित फील्ड में रहने वाले अन्य कर्मचारियों की मानीटरिंग के लिए सार्थक नाम से एप तैयार किया गया है। राजधानी में इसकी शुरुआत ट्रेजरी कार्यालय से कर दी गई है। यहां पर काम करने वाले सभी अधिकारी और कर्मचारियों के मोबाइल में सार्थक एप अपलोड कराया गया है। जिसमें आने-जाने का समय दर्ज किया जा रहा है। वर्तमान में सरकारी विभागों में काम करने वाले कर्मचारी हाजिरी रजिस्टर में दस्तखत करते है। जिसके आधार पर उनकी सेलरी बनाई जाती है। नई व्यवस्था से अगर कोई कर्मचारी दफ्तर नहीं आएगा तो वह एप में अपना रिकार्ड अपलोड नहीं कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.