NDTV मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ का लॉन्च

Updated on 21-08-2023 07:17 PM

भोपाल : भारत का अग्रणी ब्रॉडकास्ट नेटवर्क NDTV मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ के साथ अपना पहला क्षेत्रीय चैनल लॉन्च कर रहा है हमारा क्षेत्रीय चैनल और हमारी वेबसाइट mpcg.ndtv.in आप तक पहुंचाएंगे NDTV का वही भरोसा हिंदुस्तान के दिल से

NDTV मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ सिर्फ़ राज्य की राजनीति पर ही केंद्रित नहीं होगा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का मतलब है कि हमारी ख़बर सिर्फ़ भोपाल या रायपुर से नहीं बताई जाएगी, ग्राउंड रिपोर्ट पर हमारा ज़ोर जनता की आवाज़ बनेगा

हमारा फ़ोकस होगा गांवों, कस्बों से जुड़ी हर छोटी से छोटी ख़बर, महिलाओं-युवाओं के मुद्दे, शहरों से जुड़ी बारीक ख़बरें, सियासी गलियारों से लेकर जलवायु और वो तमाम मुद्दे जिससे बनती बदलती है आपकी दुनिया, साथ ही चुनावी कवरेज के दौरान दिखेगी  NDTV  की विरासत. वही ठोस और सटीक विश्लेषण जो क्षेत्रीय चैनल को वैश्विक स्तर का बनाएगा

NDTV मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के लॉन्च पर NDTV के कार्यकारी निर्देशक और प्रधान संपादक संजय पुगलिया ने कहा,क्षेत्रीय होने का हमारा फैसला इन राज्यों, कस्बों और गांवों में रहने वाले लोगों को एक दम सतही और प्रासंगिक खबर पेश करने की चाहत को पैदा करता है हम NDTV के भरोसे की विरासत को मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ तक लेकर जाएंगे और हम मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के लोगों को वो खबरें देंगे जो उनके लिए मायने रखती हैं.''

इस भावना को जोड़ते हुए  NDTV  के कार्यकारी निदेशक, सेंथिल चेंगलवरायण  ने कहा, “NDTV के क्षेत्रीय चैनल उन खबरों को लाने के लिए प्रतिबद्ध  हैं, जिन पर आप भरोसा कर सकते हैं और मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए  NDTV  की  35  सालों की विरासत को आगे बढ़ा रहे  हैं लॉन्च पर पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई.”

NDTV मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ DTH प्लेटफ़ॉर्म और स्थानीय केबल चैनलों पर उपलब्ध होगा

हमारे हैंडल को फॉलो और सब्सक्राइब करें:

यूट्यूब: @NDTVMPCG, ट्विटर: @NDTVMPCG, फ़ेसबुक: @NDTVmpchhattisgarh

 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.