बसंत कुंज में ओवरहेड टैंक के पाइप में लीकेज, 20 लाख गैलन पानी सड़क पर बहा

Updated on 06-06-2023 06:45 PM
भोपाल । कोलार इलाके में बसंत कुंज कालोनी के ओवरहेड टैंक में सोमवार सुबह पानी भरने के दौरान फीडर लाइन में लीकेज की वजह 20 लाख गैलन से अधिक पानी बर्बाद हो गया। जबकि एक वर्ष पहले ही कोलार जलप्रदाय से संबंधित फीडर व डिस्ट्रिब्यूशन लाइन को बदला गया था। ऐसे में पाइप के लीक होने से इनकी गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि दो पाइपों को बीच से जोड़ने के लिए एक बैंड लगाया गया था, इसके स्लिप होने से लाइन में लीकेज हुआ है।

जलकार्य विभाग के इंजीनियर नितेश श्रीवास्तव ने बताया कि बसंत कुंज में 20 लाख लीटर का ओवरहेड टैंक है। इसमें पानी भरने के लिए 350 एमएम की फीडर लाइन डाली गई है। सुबह आठ बजे इस फीडर लाइन के बीच में लगा बैंड स्लिप हो गया। लेकिन पानी का दबाव अधिक होने से पता नहीं चल रहा था। ऐसे में पहले पाइप लाइन से पूरा पानी बहाया गया। इसके बाद सुधार कर लिया गया है। देर रात तक इस ओवरहेड टैंक में पानी भी भर दिया गया है। जिससे मंगलवार को बसंतकुंज ओवर हेड टैंक से होने वाली जलापूर्ति सामान्य हो गई।

फीडर लाइन के ऊपर खड़े हो रहे वाहन

ओवरहेड टैंक में पदस्थ कर्मचारियों ने बताया कि पाइप लाइन में जिस स्थान पर लीकेज हुआ। वहां नगर निगम के ट्रक और टैंकर खड़े होते हैं। संभवत: इनके दबाव की वजह से पाइप लाइन का बैंड स्लिप हुआ होगा।

कोलार में लीकेज से दुकानों का सामान बहा
उधर, कोलार में जलापूर्ति करने वाली केरवा लाइन का एक बैंड सोमवार रात सीआइ स्क्वायर के पास निकल गया। इससे यहां पर पानी सड़क पर बहने लगा। शुरुआत में ऐसा लगा जैसे पाइप लाइन टूट गई हो, हालांकि लाइन को बंद किया तो बैंड निकलने की स्थिति पता चली। इसे जोड़कर फिर आपूर्ति शुरू की गई। कोलार जलापूर्ति की निगरानी करने वाले इंजीनियर अंकित रघुवंशी ने नगर निगम की सीयूजी वाला अपना नंबर बंद कर लिया। पानी काफी देर तक बहता रहा, इससे कई लोग परेशान हुए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.