वन महोत्सव के अंतर्गत ’’जहाँ हैं हरियाली, वहाँ हैं खुशहाली’’ पर व्याख्यान का आयोजन

Updated on 07-07-2023 06:59 PM
भोपाल : क्षेत्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, भोपाल (राष्ट्रीय प्राकृतिक विज्ञान संग्रहालय, नई दिल्ली का क्षेत्रीय केन्द्र) द्वारा वन महोत्सव-2023 (01 से 07 जुलाई) के अंतर्गत 07 जुलाई, 2023 को व्याख्यान सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. सुदेश वाघमारे, पूर्व वन उप सरंक्षक, मध्यप्रदेष षासन, भोपाल ने ’’जहाँ हैं हरियाली, वहाँ हैं खुषहाली’’ विषय पर व्याख्यान दिया। इस कार्यक्रम में राजपुष्प उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल, शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल, शासकीय सरोजनी नायडू कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भोपाल एवं संेट जीवर्गीज कान्वेंट स्कूल, भोपाल के 114 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के आरंभ में, संग्रहालय के प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने डॉ. सुदेश वाघमारे, विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकगण एंव अन्य उपस्थिति अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि हमें जंगलों का संरक्षण करते हुए हरियाली बनाए रखना चाहिए।
व्याख्यान के दौरान डॉ. सुदेश वाघमारे ने बताया कि वन पृथ्वी पर सबसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक संसाधनों में से एक है। उन्होंने बताया कि विश्व के कुल क्षेत्रफल का लगभग एक तिहाई भाग वनों से आच्छादित है। डॉ. वाघमारे ने भारत एवं विष्व में वनों स्थिति, वन उत्पाद, वनों का नुकसान पहुॅचाने वाले कारणों, वन सरंक्षण के उपायों आदि के बारें विस्तार से बताया। डॉ. वाघमारे ने यह भी बताया कि वन हमें ऑक्सीजन, पानी एवं भोजन प्रदान करते है जो कि हमारे जीवन के लिए बुनियादी जरूरत है। साथ ही डॉ. सुदेश वाघमारे में विद्यार्थियों से अपील किया कि वे कम  से कम एक पौधा लगाये एवं उसकी देखभाल करें और हरियाली बनाये रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें। कार्यक्रम के दौरान संग्रहालय की वैज्ञानिक-सी डॉ. बीनिष रफत; वैज्ञानिक-सी मानिक लाल गुप्त, शिक्षकगण और संग्रहालय सदस्य उपस्थित थे। संग्रहालय के वैज्ञानिक-सी एवं कार्यक्रम समन्वयक  मानिक लाल गुप्त द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.