बच्चे को सास के पास छोड़ा, विवाहिता ने घर में लगाई फांसी

Updated on 12-12-2023 11:57 AM
भोपाल। कोलार के कजलीखेड़ा में रहने वाली 32 वर्षीय प्रीति सिंह ने अपने घर में फांसी लगा ली। महिला ने जब यह कदम उठाया, तो उसके घर में उस समय कोई नहीं था। पति नौकरी के सिलसिले में शहर से बाहर गया था। फिलहाल पुलिस को अब तक जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस की पड़ताल जारी है।

 

सास दूसरे घर में रहती है

 कोलार थाना पुलिस के अनुसार कजलीखेड़ा निवासी प्रीति सिंह गृहणी थी। वह पति के साथ करीब सात साल से रह रही है। पति प्राइवेट जाब करते हैं। घर के पास में ही उसकी सास रहती हैं। बताया जा रहा है कि नौकरी के काम से महिला के पति बड़ोदा गुजरात गए थे। शनिवार शाम को प्रीति ने अपने बच्चे को सास के घर में छोड़ा, इसके बाद वह अपने घर में अकेली थीं। रविवार सुबह जब पति गुजरात से वापस लौटे, तो द्वार खटखटाने और बार-बार आवाज देने के बावजूद घर का दरवाजा नहीं खुल रहा था। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों के सहयोग से गेट तोड़ा, तो अंदर पत्नी प्रीति फांसी के फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

  

पुलिया से गिरकर युवक की मौत

  उधर, शहर के बैरसिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिया से नीचे गिरने से एक युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार रविवार देर रात भूरा गुर्जर अपने खेत से लौट रहे थे। इसके दौरान वे पुलिया से नीचे गिर गए। इससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। परिजन उन्हें शासकीय अस्पताल बैरसिया लेकर गए, जहां पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.