तेंदुए के हमले से 10 साल के मासूम की मौत, एक घायल

Updated on 22-11-2021 09:54 PM

भोपाल जंगल से लगी सड़क पर सोमवार सुबह दौड़ रहे बच्चों पर तेदुए ने हमला बोलदिया, ‎जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं एक बच्चा घायल हो गया। अन्य बच्चे जान बचाकर भाग निकलने में कामयाब रहे। जान बचाकर भागे बच्चों ने तेंदुए के हमले की सूचना ग्रामीणों को दी जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने के बाद वन अमला भी मौके पर पहुंच गया है।

वहीं एक अन् ग्रामीण पर भी जंगली जानवर ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घायल का नाम दिनेश कांवरे बताया जा रहा है।केवलारी रेंज के प्रभारी रेंजर एसके वनवाले ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7 बजे सकरी से लगे घोरलाटोला (पान्डीवाडा) गांव के 4-5 बच्चे में घूमने दौड़ लगाने गए थे। इसी दरमियान जंगली जानवर ने 10 वर्षीय बालक रमन पुत्र नरेश परते जाति गोंड पर हमला कर दबोच लिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

साथ गए अन्य बच्चों ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद जंगल पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों ने जंगली जानवर कोर लिया है। इस घटना से समूचे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि क्षेत्र में 3 महिलाओं की तेंदुए के हमलों में मौत हो चुकी है, जिसके बाद अक्टूबर माह में जंगल में पिंजरे लगा वन अमले ने दो तेंदुए को पकड़ा था। इनमें से एक तेंदुए को वन विहार भोपाल दूसरे तेंदुए को मुकुंदपुर जू भेजा गया था।

19 अक्टूबर को मोहगांव में अन्य 4 महिलाओं के साथ धान की फसल काट रही गजराबाई पति उदल पंचेश्वर (48) पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई थी।

16 अक्टूबर को दक्षिण सामान्य वनमंडल के कान्हीवाड़ा वन परिक्षेत्र के पांडीवाड़ा गांव से लगे जंगल में पिता के साथ मवेशी चराने गई 17 वर्षीय किशोरी रवीना यादव की तेंदुए ने हमला किया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। 15 सितंबर को वन विकास निगम की मोहगांव बीट में 15 जलाऊ लकड़ी बीनने गई बैगा जाति की आदिवासी महिला रंजीता पति स्व. मोहबत सिंह दास (50) की तेंदुए के हमले में मौत हो चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.