भोज यूनिवर्सिटी कैंपस में नजर आया था तेंदुआ, चार ट्रैप कैमरे लगाए, नहीं मिले पैरों के निशान

Updated on 17-04-2024 11:57 AM

भोपाल। शहर के भोज यूनिवर्सिटी कैंपस में तेंदुआ दिखने के कारण आस-पास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे ढूंढने में लगी रही, लेकिन वह जंगल में गायब हो गया है। दरअसल, मंगलवार को रात आठ बजे भोज कैंपस और उसके गेट के पास तेंदुआ का वीडिया सामने आया था। इस वीडियाे में तेंदुआ कैंपस में हलचल करता दिखाई दे रहा था। फिर वह गेट के आस-आस चहल कदमी करता दिखाई दे रहा था।

इसके बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई और उसकी रात को दो बजे तक तलाश करती रही लेकिन तेंदुआ कहीं गायब हो गया। डीएफओ के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के लिए रात दो बजे तक 10 कर्मचारियों की टीम लगाई थी। रात को उसे कई बार ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन वह जंगल में कहीं चला गया है।

इसके बावजूद उसकी सर्चिंग की जा रही है। इसके लिए चार ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं। सर्चिंग के लिए इंप्रेशन पैड बनाए गए हैं। क्षेत्र में हार्ड स्टेटा होने के कारण तेंदुए के निशान नहीं मिले हैं। चूंकि तेंदुआ काफी खतरनाक और हिसंक होता है इसलिए उसके लिए पिंजरे भी लगाए गए हैं। उसके वीडियो भी बनाए गए हैं। इससे बचने के लिए आसपास में रहने वाले लोगों को हिदायत दी है कि वह सतर्क रहें और अपने घर में ही रहें।

कैंपस में 50 परिवार भी रहते हैं
अधिकारियों ने बताया कि जिस क्षेत्र में तेंदुआ घूमता दिखाई दिया है। वहां रहवासी क्षेत्र चुना भट्टीए सर्वधर्म पुल कोलार रोड आते हैं। वहीं उसके बीच में कलियासोत नदी है। पास में ही वाल्मी की पहाड़ी का क्षेत्र है। इसके आगे केरवा क्षेत्र लग जाता है। जबकि केरवा और कलियासोत का जो क्षेत्र है वह बाघ और तेंदुए का ही क्षेत्र कहलाता है। इसलिए वहां ऐसे जानवरों का दिखना स्वभाविक है। जबकि भोज यूनिवर्सिटी के कैंपस में 50 परिवार भी रहते हैं।
पहले भी देखी गई ऐसे जानवरों की हलचल
यहां बतादें कि पहले भी इन जगहों पर बाघ और तेंदुए की हलचल से दहशत का माहौल बन चुका है। अगर 2021 की करें तो 25 दिसंबर को भोज कैंपस के पास स्वर्ण जयंती पार्क भी में तेंदुआ देखा गया था। लेकिन काफी ढूंढने के बाद वह नहीं मिला था। दहशत के चलते पार्क को बंद कर दिया था। इसके अलावा फरवरी 2022 में भी यहां बाघ के घूमने की सूचना मिली थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.