कोलकाता की घटना से सबक... मप्र में अब CCTV की निगरानी में रहेगा सरकारी अस्‍पताल का हर हिस्सा, रात में भी राउंड करेंगे डीन व अधीक्षक

Updated on 20-08-2024 12:35 PM
 भोपाल। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल काॅलेज में नौ अगस्त को प्रशिक्षु महिला डाक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या से सबक लेते हुए प्रदेश में मेडिकल कालेजों और उनसे जुड़े अस्पतालों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जा रही है। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने प्रदेश के सभी 17 सरकारी मेडिकल कालेजों के डीन व अधीक्षकों को कहा है कि काॅलेज व अस्पताल का हर हिस्सा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होना चाहिए।
10 बिंदुओं पर कार्रवाई

खासकर जहां लोगों का आना-जाना कम हैं वहां सीसीटीवी कैमरे अवश्य होने चाहिए। सुरक्षा की दृष्टि से मेडिकल काॅलेज के डीन व अस्पताल अधीक्षक रात में अस्पताल व परिसर का राउंड लेंगे। चिकित्सा शिक्षा संचालक डा. एके श्रीवास्तव ने सुरक्षा के संबंध में दिए 10 बिंदुओं पर कार्रवाई कर एक सप्ताह में परिपालन रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

सुरक्षा को लेकर ये उपाय करना होगा
  • अति संवेदनशील क्षेत्र जैसे पार्किंग, बेसमेंट, छत, सीढ़ियां एवं जहां लोगों की आवाजाही कम हो।
  • ऐसी जगहों पर सीसीटीवी कैमरा, रोशनी एवं सुरक्षाकर्मियों की व्यवस्था की जाए।
  • समस्त मेडिकल काॅलेज और चिकित्सालयों में प्रवेश एवं निर्गम द्वारों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जाए
  • मेडिकल काॅलेज और चिकित्सालयों में असामाजिक तत्वों को रोकने के इंतजाम किए जाएं
  • आवश्यकता होने पर महिला डाॅक्टर के साथ रात में महिला सुरक्षाकर्मी जाएगी।
  • असामाजिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मी लगातार राउंड लें।
  • अधिष्ठाता एवं अधीक्षक अस्पताल व परिसर में रात्रिकालीन राउंड करें।
  • मरीज एवं उनके परिजनों की सुरक्षा हेतु उचित व्यवस्था की जाए।
  • स्थानीय पुलिस और प्रशासन की लगातार निगरानी एवं पेट्रोलिंग के संबंध में काॅलेज के डीन संबंधित अधिकारी से बात करें।
  • हर अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी और उसमें पर्याप्त बल हो।
  • सिर्फ गंभीर रोगियों के अतिरिक्त अस्पतालों में एक रोगी के साथ एक स्वजन को ही अनुमति दी जाए।
  • शाम छह बजे के बाद अस्पतालों के प्रवेश द्वारा व वार्डों पर अनावश्यक व्यक्तियों का प्रवेश रोका जाए।
  • निजी कालेजों की कैसे होगी निगरानी
    सरकारी मेडिकल कालेज और अस्पतालों में व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं, पर इस घटना के बाद निजी मेडिकल कालेजों की निगरानी के संबंध में किसी भी स्तर से निर्देश जारी नहीं हुए हैं। घटना के बाद जिलों के अंतर्गत होने वाले कालेजों के लिए संबंधित जिलों के कलेक्टर या संभाग के संभागायुक्त ने कोई निर्देश नहीं दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.