अग्नि हादसे से लिया सबक, जेपी अस्पताल में लगाया फायर सेफ्टी सिस्टम

Updated on 30-11-2024 12:18 PM
भोपाल। बीते दो साल पहले कमला नेहरू गैस राहत अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बने बच्चा वार्ड के एसएनसीयू में आगजनी की घटना के बाद अस्पतालों में सुरक्षा के इंतजाम चौकस रखने का सिलसिला जारी है। इसी के चलते शहर के जय प्रकाश जिला अस्पताल में फायर सेटी सिस्टम लगाया गया है।यह प्रदेश का पहला जिला अस्पताल है, जहां इतना बड़ा और उन्नत फायर सेफ्टी प्रणाली को स्थापित किया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने इस नई प्रणाली की स्थापना के लिए तीन चरणों की योजना तैयार की है, जिसमें से दो चरण पूरे हो चुके हैं।

इस हिस्से में लगाया गया फायर सिस्टम

अस्पताल के बी ब्लाक में ये फायर सेफ्टी सिस्टम लगाए गए हैं। इस नए सिस्टम की खासियत यह है कि इसमें पूरे परिसर को कवर किया गया है। कहीं भी हल्का सा धुंआ उठते ही अलार्म बजना शुरू हो जाएगा। इसके बाद जैसे ही हीटिंग टेंम्परेचर बढ़ेगा, आटोमेटिक पाइप लाइन में लगे स्प्रिंकलर से पानी निकलना शुरू हो जाएगा, जिससे आग पर काबू पाया जा सकेगा।

दो चरण का काम पूरा

अस्पताल में अलार्म सिस्टम एक्टिवेट हो चुका है। इसकी पड़ताल माक ड्रिल कर की जा चुकी है। यह प्रोजेक्ट का पहला चरण था। इसके बाद पाइपलाइन से जोड़कर पूरे परिसर में स्प्रिंकलर लगाने का कार्य भी पूरा हो गया है। अब अंतिम चरण के तहत पाइप लाइन को 50 हजार लीटर की कैपेसिटी वाले टैंक से जोड़ा जाना है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
इनका कहना है
यह फायर सेफ्टी सिस्टम सुरक्षा उपाय के साथ अस्पताल के बुनियादी ढांचे में एक महत्वपूर्ण सुधार है। इससे मरीजों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। मरीजों का अस्पताल के प्रति भरोसे और मजबूत होगा।
- डॉ. राकेश श्रीवास्तव, सिविल सर्जन, जेपी अस्पताल

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.