पेसा नियम को जमीन पर उतारने में कमी नहीं रहने दें - मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 20-05-2023 06:18 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पेसा नियम को जमीन पर उतारने की जवाबदारी पेसा समन्वयकों की है। सरकार और जनता के बीच पेसा समन्वयक सेतु का कार्य करें। अथक प्रयास से पेसा नियम का क्रियान्वयन हो। अनुसूचित जनजाति के लोगों को पेसा नियम की जानकारी देकर जागरूक करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाये। मुख्यमंत्री श्री चौहान देर रात्रि में निवास कार्यालय के समत्व भवन में पेसा नियम के क्रियान्वयन के लिए बनाये गये जिला और ब्लॉक समन्वयकों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दे रहे थे। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला और ब्लॉक समन्वयक मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आपके सहयोग से हम पेसा नियम को समाज की भलाई और कल्याण के लिए नीचे तक लागू करके रहेंगे। आपके द्वारा किए जा रहे नवाचारों से मुझे संतोष महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा में जनजातियों के अधिकार उन्हें भलीभांति समझाये जायें। ग्राम सभा के दायरे में आने वाले अधिकारों को आप ढंग से समझकर जनता को जानकारी दें। जनजातियों की गरीबी दूर कर उन्हें स्वाभिमान से जीवन जीने के लिए प्रेरित करें।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जनजाति समाज में जागरूकता पैदा करने के लिए अभियान के रूप में कार्य करें। मैंने अपनी जिंदगी को गरीबों के कल्याण और विकास का मिशन बना लिया है। आप भी अपनी जिंदगी को मिशन बनाकर कार्य करें। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना बहनों की जिंदगी बदलने के लिए बनाई गई है। बैगाभारियासहरिया जनजाति के परिवारों के पोषण स्तर में सुधार आया है। यह राज्य सरकार की महिलाओं को पोषण आहार अनुदान योजना से ही संभव हुआ है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रशासनिक अमले के साथ आप लोग जिदजुनून और जज्बे से कार्य करें। मनोबल अच्छा रखकर अपने कार्य में जुटे रहें। राज्य सरकार द्वारा शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए अनेक सुविधायें प्रदान की जा रही है। बच्चों को नि:शुल्क साइकिलपुस्तकेंगणवेशछात्रवृत्ति और छात्रावास आदि की सुविधायें दी जा रही हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विकास के लिए कई कार्य किए गए हैं। गरीबों को रहने के लिए जमीन के पट्टे भी राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे हैं। आप लोग शासन की सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कोशिश करें। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2.0 के तहत जनता की समस्याओं का निराकरण तेजी से हो रहा है। जनता को सेवाओं का लाभ दिलाना और मदद करना ईश्वरीय कार्य हैइसमें तेजी से जुटे रहें। जिला और ब्लॉक समन्वयकों ने पेसा नियम के क्रियान्वयन के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.