पाठ्यक्रम में पढ़ाना चाहिए लाइफ स्टाइल कोर्स:भोपाल में डॉ. शिव सरीन बोले- बच्चों को समझाना होगा स्वास्थ्य उनकी खुद की जिम्मेदारी

Updated on 22-05-2025 12:01 PM

'स्कूली पाठ्यक्रम में यह जोड़ा जाए कि कौन सा खाना, दिनचर्या या आदत किस बीमारी का कारण बन सकता है और उससे कैसे बचा जा सकता है। बच्चों को यह समझाना होगा कि स्वास्थ्य की जिम्मेदारी खुद उनकी है, सिर्फ डॉक्टर की नहीं। साथ ही माता-पिता और शिक्षकों को भी यह जिम्मेदारी लेनी होगी।'

स्कूलों में खेलों का समय घटकर 5% रह गया डॉ. शिव कुमार सरीन बुधवार को प्रदेशव्यापी स्वस्थ यकृत (लिवर) मिशन कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर भोपाल पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि हमने राज्यपाल मंगु भाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आग्रह किया है कि स्कूली पाठ्यक्रम में खाना और दिनचर्या को जोड़ा जाना चाहिए।

डॉ. सरीन ने बताया कि पहले स्कूलों में पढ़ाई का 30% समय खेलों को दिया जाता था, जो अब घटकर 5% रह गया है, जबकि मोटापा और फैटी लिवर की बढ़ती समस्या को देखते हुए शारीरिक गतिविधि बढ़ाना जरूरी है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) की एमडी डॉ. सलोनी सिडाना से भी इस विषय पर चर्चा कर योजनाएं बनाने की बात कही।

यह आंकड़ा पांच साल में 22% तक पहुंच सकता है। जिसकी मुख्य वजह है बिगड़ती जीवनशैली और खानपान। उन्होंने चेतावनी दी कि यही रुझान बच्चों में फैटी लिवर जैसी बीमारियों को जन्म दे रहा है। इसलिए हेल्थ को केवल डॉक्टर का विषय नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी बनाना होगा।

10 फीसदी से ज्यादा फैट अच्छा नहीं डॉ. सरीन ने कहा कि लिवर में फैट आने के तीन प्रमुख कारण है। जिसमें पहला शराब का सेवन और दूसरा खराब खान पान सबसे आम हैं। इसके अलावा जीन भी एक बड़ा फैक्टर हैं। यदि किसी को वसीयत में फैटी लिवर की समस्या मिली हो तो उनमें जरा सा खाने से भी फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

ऐसे जीन्स वालों में मोटापा सबसे पहला इंडिकेशन हैं। हालांकि किसी भी तरह से लिवर में फैट हो, यदि 10% से ज्यादा है तो अच्छा नहीं है। ऐसे लिवर को ट्रांसप्लांट के लिए अनफिट माना जाता है। इससे सिरोसिस, क्रोनिक किडनी डिजीज समेत कई अन्य बीमारी हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.