भोपाल की तरह सागर में भी सौदे में गड़बड़ी:सहारा की 184 करोड़ की जमीन 14 करोड़ में बेची

Updated on 17-03-2025 02:08 PM

मप्र में सहारा समूह की बहुमूल्य जमीनों की सस्ते दाम में खरीदने और भुगतान में अनियमितता का बड़ा खुलासा हुआ है। पहले भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों ने भोपाल, जबलपुर व कटनी में सहारा की करोड़ों की जमीनें सस्ते दामों में खरीदी। यही खेल सागर में भी हुआ। यहां नेशनल हाईवे-146 के किनारे 97 एकड़ जमीन सिर्फ 14.18 करोड़ रुपए में शिवांश डेवलपर्स के मालिक, राजनेता व शराब कारोबारी कमलेश बघेल और उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह बघेल को बेच दी गई। यह ज़मीन सागर से 8 किमी दूर ग्राम लहदरा में स्थित है। इस जमीन की अनुमानित कीमत 184 करोड़ रुपए है। इस सौदे में भुगतान में भी अनियमितताएं हुईं।

भास्कर पड़ताल में सामने आया कि 97 एकड़ जमीन को 9 हिस्सों में बेचा गया। सौदों में सहारा की ही 10 सब्सिडरी कंपनियां शामिल थीं, जिन्होंने यह जमीन जून 2022 और जून 2023 के बीच बघेल व उनकी पत्नी को बेची। इन्हीं में से एक सौदा 12.41 एकड़ जमीन का हुआ। इसके बदले 1.61 करोड़ रु. का चेक जारी हुआ, पर वह बाउंस हो गया। इसके बावजूद जमीन बघेल दंपती को सौंप दी गई। कई चेक ऐसे थे, जो सौदा पूरा होने के 5 महीने बाद क्लियर हुए। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सहारा ने बघेल को यह जमीन मुफ्त में दी थी? या फिर ब्लैक में भुगतान किया गया?

सेबी को बताए बिना भोपाल, सागर व देवास में 1500 करोड़ की प्रॉपर्टी बेचीं

मप्र में सहारा समूह की करोड़ों की संपत्तियों की बिक्री गुपचुप कर दी गई। इन सौदों की जानकारी न तो सेबी को दी गई और न इससे प्राप्त पूरी राशि सेबी-सहारा संयुक्त खाते में जमा हुई। दैनिक भास्कर की ओर से सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी में इसका खुलासा हुआ है। इसके अनुसार, भोपाल, सागर, देवास में 307 एकड़ जमीन का सौदा किया गया, जिनका कुल बाजार मूल्य करीब 1,500 करोड़ रुपए था। यही राशि निवेशकों को लौटाई जानी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.