मप्र में शराब बंदी लठ्ठ से ही संभव: उमा भारती

Updated on 19-09-2021 09:04 PM

 भोपाल प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायरब्रांड नेत्री उमा भारती ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि नशाबंदी और शराब बंदी जागरूकता अभियान से ही संभव है, पर मेरा मानना है कि शराब बंदी लट्ठ से होगी। उन्होंने श्री चौहान और श्री  शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश आज अपने दम पर खड़ा हुआ है। अब दोनों की जोड़ी के नेतृत्व में प्रदेश में शराब बंदी हो जाए। यह बात साध्वी उमा भारती ने अपने  सरकारी आवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। उन्होंने आगे कहाकि प्रदेश में शराब बंदी कराकर रहूंगी। शरद पूर्णिमा (19 अक्टूबर) से शराब बंदी अभियान शुरू करूंगी और 15 जनवरी 2022 से खुद सड़क पर उतर जाऊंगी। ये अभियान शराब बंदी के लिए अधिकार प्राप्त प्राधिकरण बनाने के लिए होगा। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराब बंदी फार्मूले की तारीफ की। उमा भारती ने कहा कि गंगाजी की यात्रा 15 जनवरी 2022 को पूरी कर रही हूं। गंगाजी को गंगासागर छोड़कर आऊंगी और वहां से यह तय करके लौटूंगी कि मध्य प्रदेश में शराब बंदी होकर रहेगी।

शराब बंदी से सरकार को 10 हजार करोड़ रुपये का घाटा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजस्व की भरपाई के लिए फार्मूला है, जो बाद में बताऊंगी। मैंने शिवराज सिंह चौहान से कहा था कि अबकी बार ऐसी सरकार हो, जो गांधीजी के आदर्शों पर चले। उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनौतियों से डगमगाते नहीं हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया के भाजपा में आने से कांग्रेस के पास कोई चेहरा नहीं बचा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयानों को लेकर उमा भारती ने कहा कि पता नहीं, उनको क्या हो गया है। उमा भारती ने साफ कर दिया कि वे संगठन में कोई जिम्मेदारी नहीं लेंगी, जब तक गंगा नदी को निर्मल बनाए रखने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते हैं। इसके लिए मेट्रो की तरह अथारिटी बनाई जानी चाहिए। इस बारे में मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया सलाहकार नरेन्द्र सलूजा ने ट्वीट किया है कि आप शिवराज सरकार के खिलाफ सड़कों पर आइए, हम आपके साथ हैं। सलूजा ने कटाक्ष भी किया। लिखा है कि आपने इससे पहले दो फरवरी 2021 को यही घोषणा की थी। तब महिला दिवस से अभियान शुरू करना था, पर आप गायब हो गईं। प्रदेश में जहरीली शराब से 70 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए आप इस बार घोषणा पर कायम रहिएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.