भोपाल में शराब दुकान शिफ्ट नहीं, विरोध में लोग:डॉ. अंबेडकर जयंती पर शरबत पिलाया; 15 दिन से कर रहे प्रदर्शन

Updated on 15-04-2025 10:41 AM

भोपाल के सेमरा गेट साईंराम कॉलोनी में शराब की दुकान खुलने के विरोध में लोग पिछले 15 दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। आज, सोमवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर वे शराब दुकान के सामने राहगीरों को शरबत पिलाया। उनका कहना है कि जब तक दुकान नहीं हटेंगी, वे प्रदर्शन जारी रखेंगे।

शराब दुकान की शिफ्टिंग को लेकर लोग सुंदरकांड का पाठ, राहगीरों को गुलाब के फूल और आबकारी विभाग की प्रतीकात्मक रूप से शव यात्रा तक निकाल चुके हैं। वहीं, रविवार को उन्होंने आबकारी विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया था।

इसलिए विरोध कॉलोनी के लोग पिछली 4 जनसुनवाई में शराब दुकान को दूसरी जगह पर शिफ्ट करने की भी मांग कर चुके हैं। कई महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर अफसरों के पास पहुंची थी। महिलाओं ने जल्द दुकान शिफ्ट नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी।

उनका कहना है कि कई बार शराबी गंदी हरकतें करते हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं को परेशानी होती है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। रहवासी विशाल कुरील, छोटू प्रजापति, शुभ जनता ने कहा कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन के बावजूद अब तक शराब की दुकान नहीं हटाई गई है। इसलिए अब उग्र प्रदर्शन करेंगे।

इधर, आबकारी विभाग ने कार्रवाई की दूसरी ओर, आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को शहर के कई बार में पहुंचकर कार्रवाई की। सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। जिला आबकारी कंट्रोलर एचएस गोयल ने बताया कि हर दिन बार में पहुंचकर जांच की जा रही है। सोमवार को हाउस नंबर-230, रीमिक्स बार, टर्निंग पॉइंट आदि बार को जांच किया। जिसमें बार पर संगृहित मदिरा स्टॉक, परमिट आदि चैक किए गए। गुरुवार को नारियलखेड़ा समेत कई जगहों पर भी कार्रवाई हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.