80 देशों मे होगा जबलपुर में हो रहे राष्ट्रीय स्तर के योग दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

Updated on 16-06-2023 05:52 PM

इस वर्ष 9वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम 21 जून को जबलपुर के गैरिसन ग्राउण्ड पर होगा। योग कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देश के अलावा दुनिया के 80 देशों में किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को जबलपुर में कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन की अध्यक्षता में हुई बैठक में दी गई। इस वर्ष 9वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "वसुधैव कुटुम्बकम के लिये योग" रखी गई है।

जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में सेना, पुलिस, होमगार्ड, रेल्वे और सुरक्षा संस्थानों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। शहर के विभिन्न स्थानों पर होने वाले सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रमों का डॉक्यूमेंटेशन होगा और ड्रोन कैमरे से रिकॉर्डिंग भी की जाएगी। जबलपुर शहर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में करीब एक लाख 25 हजार नागरिकों को शामिल करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। गैरिसन ग्राउण्ड पर होने वाले कार्यक्रम में 15 हजार चिन्हित प्रतिभागी शामिल होंगे। नवाचार के तौर पर दिव्यांगजन, ट्रांसजेन्डर, कैंसर तथा थैलिसीमिया के रोगियों को भी सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। जबलपुर के नजदीक बरगी बांध पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा।

जबलपुर में योग दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए 15 जून से प्री-एक्टिविटी प्रारंभ कर दी गई है। जबलपुर शहर के 78 वार्ड में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में 2 हजार नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित जा रही है। शहर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भेड़ाघाट के साथ 50 उद्यानों में भी सामूहिक योगाभ्यास का विशेष सत्र होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये स्वयंसेवी संगठनों की मदद ली जा रही है। जिले भर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जन-सामान्य की सहभागिता बढ़ाने के लिये विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.