भोपाल में स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में स्टूडेंट्स को जो खाना दिया गया उसमें इल्ली और छिपकली पाई गई। इसके बाद लड़कियों ने जमकर हंगामा किया। स्टूडेंट्स के लिए हॉस्टल के मेस में ही खाना बनाया जाता है। यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट की ओर से बताया गया है कि उन्होंने खाना बनाने वाले वेंडर को 15 दिन के लिए सस्पेंड कर दिया है। एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल की छात्राएं 22 मई को मेस में खाना खाने पहुंची थी। 80 से अधिक छात्राएं खाना खा रही थी तभी एक छात्रा की दाल में छिपकली दिखाई दी। लड़कियों ने इसकी शिकायत की तो अगले दिन 23 मई को छात्राओं काे बॉयज हॉस्टल के मेस में खाना खाने के लिए भेजा गया था। वहां भी भिंडी की सब्जी में इल्ली नजर आई। इससे छात्राएं भड़क गई और हंगामा कर दिया।खाद्य विभाग के अफसरों ने भी निरीक्षण कर बेसन-तुअर दाल के नमूने लिए। वहीं, अन्य खामियां जैसे आवश्यक दस्तावेज, कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस नहीं होने पर कैटरर को कार्य सुधार नोटिस जारी किया है। आवश्यक है कि फ़ूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने लड़कियों के बयान नहीं लिए। इसके एक दिन पहले होटल राजहंस के मामले में भी ग्राहक में सलाद में कॉकरोच मिलने की शिकायत की थी परंतु अधिकारियों ने इस बिंदु पर जांच ही नहीं की कि ग्राहक की थाली में कॉकरोच मिला था या नहीं।