भोपाल मेट्रो के स्टील ब्रिज की लोड टेस्टिंग:1800 पैसेंजर जितने वजन की रेत से भरी बोरियां रखी

Updated on 29-03-2025 12:24 PM

भोपाल के हबीबगंज रेलवे क्रॉसिंग पर बने मेट्रो के स्टील ब्रिज की लोड टेस्टिंग शुरू हो गई है। शुक्रवार रात को रेत से भरी बोरियों से लदी 2 मेट्रो ट्रेन ब्रिज के ऊपर खड़ी कर दी गई। इन बोरियों में 1800 पैसेंजर जितना वजन है। एक्सपर्ट के मुताबिक, ये ब्रिज के हेल्थ चेकअप जैसा ही है। शनिवार को दिनभर मेट्रो ब्रिज के ऊपर ही खड़ी रहेगी।

इस स्ट्रील ब्रिज को 600 मीट्रिक टन भार सहने लायक बनाया गया है। बीते दिनों इसकी लोड टेस्टिंग हो गई थी, जबकि दूसरी टेस्टिंग शुक्रवार से शुरू हुई। शाम को रेत से भरी बोरियों से तीन कोच की 2 मेट्रो ट्रेन लाद दी गई। इसके बाद यह धीरे-धीरे स्टीज ब्रिज तक लाई गई। फिर इसे खड़ा कर दिया गया। शनिवार को देखा जाएगा कि 65 मीटर लंबे ब्रिज पर 24 घंटे में क्या बदलाव आए? यह ब्रिज की फाइनल टेस्टिंग है।

ऐसे ब्रिज की लोड टेस्टिंग मेट्रो में 3 कोच है। एक कोच की कैपेसिटी 300 पैसेंजर की है। यानी, 50 पैसेंजर बैठ सकते हैं और ढाई सौ खड़े हो सकते हैं। यदि एक पैसेंजर का वजह औसत 60 किलो भी मान लें तो 600 मीट्रिक टन भार होता है। इसका भी डेढ़ गुना यानी, 900 मीट्रिक टन रेत की बोरियां कोच में रखी गई है। ताकि, 90 किमी प्रतिघंटा की स्पीड में ट्रायल रन किया जा सके। ऐसा ही दूसरी ट्रेन के लिए भी किया गया है।

इंजीनियर देखेंगे रिपोर्ट ट्रेन को ब्रिज के ऊपर खड़ा कर दिया है। इससे ब्रिज की लोड टेस्टिंग हो रही है। इंजीनियर ब्रिज की हेल्थ रिपोर्ट देखेंगे। यानी, यह देखा जाएगा कि ब्रिज ट्रेन और पैसेंजर की वजन सहने लायक है या नहीं?

मार्च में ही RKMP से एम्स के बीच पहली बार दौड़ चुकी मेट्रो इसी मार्च में रानी कमलापति (RKMP) रेलवे स्टेशन से एम्स के बीच पहली बार मेट्रो दौड़ चुकी है। पहले दिन इसकी स्पीड़ 10-20Km प्रतिघंटा की रही थी। 3 किलोमीटर की दूरी सिर्फ 12 मिनट में पूरी हो गई थी। इससे पहले तक 4 किमी लंबे सुभाषनगर से आरकेएमपी के बीच ही मेट्रो दौड़ रही थी। इसके बाद 3 किमी के ट्रैक पर भी मेट्रो का ट्रायल हो गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.