12 फीट से लंबे लोडिंग वाहन ट्रैफिक में बाधक:कहने को लाइट व्हीकल, लेकिन हैं ये भारी वाहन

Updated on 26-08-2024 01:34 PM

सड़कों पर 12 फीट से लंबे लोडिंग वाहन नो एंट्री में ट्रैफिक की बड़ी बाधा बन रहे हैं। 12 फीट (चेसिस साइज) से ज्यादा आकार बढ़ाकर इन्हें यूज किया जा रहा है, इसलिए इन्हें लाइट व्हीकल कैटेगरी से बाहर करने की जरूरत है। लोडिंग वाहन होने के कारण इन्हें नो एंट्री जोन में शहर के मुख्य कमर्शियल एरिया में ले जाया जाता है। न्यू मार्केट, रोशनपुरा, हमीदिया रोड, करोंद, एमपी नगर जैसे क्षेत्रों में रोज ऐसे 100 से ज्यादा वाहन आवाजाही करते हैं।

वहां ट्रैफिक जाम के हालात बन जाते हैं। ये देख अब डीसीपी ट्रैफिक ने भी इनको लाइट व्हीकल कैटेगरी से बाहर करने की पेशकश की है। मोटर व्हीकल रूल्स में 6 पहिया या इससे बड़े वाहनों को हैवी व्हीकल मानते हुए नो एंट्री में रोक लगाई गई है। नो एंट्री में लाइट व्हीकल यानी 4 पहिया तक के वाहनों को ही इजाजत दी जाती है।

रात 9 बजे से शुरू होती है नो एंट्री:भोपाल में नो एंट्री का समय रात 9 बजे से शुरू होता है। इसके बाद सुबह 6 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहती है। इस दौरान केवल डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय या एडीएम कार्यालय से अनुमति लेने वाले वाहनों को ही एंट्री की इजाजत दी जाती है। हालांकि अब ट्रैफिक पुलिस नो एंट्री का समय भी एक-एक घंटे बढ़ाने की कवायद कर रही है। यानी रात 9 बजे से शुरू होने वाली नो एंट्री का समय रात 10 बजे से शुरू होगा और ये सुबह 6 के बजाए 7 बजे तक लागू रहेगी।

दिन में भी 250 भारी वाहन
12 फीट से ज्यादा लंबे 100 से ज्यादा लोडिंग वाहन शहर में लाइट व्हीकल के तौर पर घूम रहे हैं। वहीं अगस्त में एडीएम-डीसीपी कार्यालय से अनुमति लेकर करीब 150 वाहन सड़कों पर चल रहे हैं। यानी ट्रैफिक जाम के लिए ये 250 वाहन भी एक हद तक जिम्मेदार हैं। पहले ये वाहन 12 फीट लंबाई के होते थे, लेकिन अब इनकी चेसिस का आकार बढ़ा दिया गया है। डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह का कहना है कि हमने 12 फीट से ज्यादा लंबे वाहनों को नो एंट्री में आवाजाही की इजाजत न देने के लिए प्रस्तावित किया हैै।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.