आधुनिक रेलवे स्टेशन की उम्मीद पूरी होते देख खुश हो गए स्थानीय लोग

Updated on 07-08-2023 12:15 PM

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 508 रेलवे स्टेशनों का चुनाव किया गया जिनमें मध्यप्रदेश के 21 जिलों के 34 रेलवे स्टेशन में शामिल है।

इस योजना में अपने जिले के स्टेशन का नाम शामिल होते ही स्थानीय लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। आधुनिक रेलवे स्टेशन मिलने की उम्मीद अब पूरी होने जा रही है।

सागर के लघु व्यवसायी श्री देवी सिंह राजपूत इस बात से बेहद खुश हैं कि सागर जिले का रेलवे स्टेशन भी अब चमक जाएगा। यात्रियों को बहुत सुविधा होगी। वे कहते हैं कि इस पहल की सागर जिले को बहुत जरूरत थी। इसके लिए हम प्रधानमंत्री श्री मोदी और मुख्यमंत्री श्री चौहान जी के प्रयासों के लिए आभार व्यक्त करते हैं।

सागर के ही टेलरिंग मैटेरियल का व्यापार करने वाले श्री विजय कटारिया कहते हैं कि सागर एक बड़ा रेलवे जंक्शन है। यहाँ पर एक आधुनिक रेलवे स्टेशन की आवश्यकता महसूस हो रही थी जो आज प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पूरी कर दी।

विदिशा जिले के सामाजिक कार्यकर्ता श्री मनोज पंजवानी कहते हैँ कि विदिशा और गंजबासौदा में आधुनिक सुविधाओं वाले रेलवे स्टेशन बनने का समाचार सुनते ही परिवार में सभी लोग खुश हुए और इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में विदिशा और गंजबासौदा जिले के काफ़ी लोग भोपाल और इंदौर अप-डाउन करते हैं। विदिशा जिले में व्यापारिक गतिविधियों का और ज्यादा विस्तार होगा।

अन्य सामाजिक कार्यकर्ता मुरारी सोनी का कहना है कि विदिशा हर प्रकार से एक सक्रिय जिला है। यह मेट्रो शहरों जैसा रूप लेता जा रहा है। विदिशा जिले के विस्तार को देखते हुए एक आधुनिक रेलवे स्टेशन की कमी अब जल्दी पूरी होगी।

बैतूल के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री नवनीत गर्ग जिले के रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के सरकार के निर्णय से खुश हैं। वे कहते हैं अब बैतूल स्टेशन को विश्वस्तरीय सुविधाएँ मिल सकेंगी। जिससे यात्रियों को और ज्यादा सुविधाएं मिलेगी। यह शहर के विकास में एक बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। इसके लिए श्री गर्ग ने बैतूल के लोगों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्रालय और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। बैतूल के ही श्री नीरज साहू बताते हैं कि रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हो जाएंगी।

भोपाल में संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास पर पूज्य सिंधी पंचायत संत हिरदाराम नगर के अध्यक्ष श्री साबूमल रीझवानी कहते हैं कि स्टेशन के विकास से ही संत नगर का नाम रोशन होगा। व्यापार और रोजगार में बढ़ोतरी होगी तथा पर्यटकों का भी ज्यादा से ज्यादा आगमन हो सकेगा।

जीव सेवा संस्थान के ट्रस्टी श्री हीरो ज्ञानचंदानी का मानना है कि संत हिरदाराम नगर स्टेशन का कायाकल्प होना शहर के लिए सौगात है। इससे जहाँ पर्यटन को तो बढ़ावा मिलेगा ही साथ-साथ व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा और व्यापारी भाईयों को भी बहुत मदद मिलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.