लोकायुक्त ने सौरभ से 7 घंटे पूछताछ की:बोला- विदेश में कोई कारोबार नहीं, दुबई एक ही बार गया

Updated on 03-02-2025 12:37 PM

भोपाल के लोकायुक्त कार्यालय में रविवार को आरटीओ के पूर्व कॉन्स्टेबल सौरभ शर्मा से करीब सात घंटे पूछताछ की गई। सौरभ से उसकी कंपनियों- अविरल इंटरप्राइजेज, अविरल कंस्ट्रक्शन कंपनी, अविरल फिशरीज और अविरल पेट्रोल पंप की आय के तमाम स्रोतों के बारे में जानकारी ली गई।

इन सभी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों का डेटा भी लोकायुक्त के अधिकारी तैयार कर रहे हैं। लोकायुक्त की टीम तीन दिन पहले सौरभ के घर और ऑफिस से ऑडिट रिपोर्ट भी जब्त कर चुकी है, जिनकी जांच की जा रही है।

लोकायुक्त अधिकारियों ने सौरभ से ऑडिट रिपोर्ट तैयार कराने की प्रक्रिया और इसे तैयार करने वालों की जानकारी भी ली है। अलग-अलग कंपनियों के खातों की जानकारी भी सौरभ से हासिल की गई। छापे में सौरभ के घर और ऑफिस से मिली चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज दिखाकर उससे पूछताछ की गई।

अनुकंपा नियुक्ति के लिए झूठा शपथ पत्र परिवहन विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के लिए सौरभ शर्मा और उसकी मां उमा शर्मा द्वारा दिए गए झूठे शपथ पत्रों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है। अब विभाग को छत्तीसगढ़ सरकार के आधिकारिक जवाब का इंतजार है। जांच परिवहन विभाग की शिकायत शाखा को सौंपी गई थी। इसके बाद सौरभ और उमा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की तैयारी है।

सौरभ बोला- जिसके नाम संपत्ति, उसी से बात की जाए शुरुआत से ही सौरभ केवल स्वयं के नाम दर्ज संपत्तियों के बारे में ही जानकारी दे रहा है। रिश्तेदारों और शरद जायसवाल या चेतन सिंह गौर के नाम पर दर्ज संपत्तियों के संबंध में उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

सौरभ का कहना है कि जिसकी संपत्ति का मामला है, उसी व्यक्ति से बात की जाए। उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लोकायुक्त की जांच में यह भी साफ हो गया है कि सौरभ की सबसे पुरानी कंपनी अविरल इंटरप्राइजेज है। अन्य तीन कंपनियां साल 2020 से 2022 के बीच रजिस्टर्ड कराई गई हैं।

वहीं, रिमांड के पांचवें दिन चेतन और शरद से न के बराबर ही पूछताछ की गई। सौरभ से पूछताछ के दौरान दोनों को लोकायुक्त कार्यालय के अलग-अलग कमरों में रखा गया।

कहा- विदेश में कोई कारोबार या दुबई में संपत्ति नहीं सौरभ ने पूछताछ में इस बात का भी खुलासा किया कि वह केवल एक ही बार दुबई के टूर पर गया है। वह पत्नी के साथ वीकेंड मनाने के इरादे से 15 दिन का टूर था। छापे की खबर मिलते ही 7वें दिन लौट आया था। उसके पासपोर्ट जब्ती की कार्रवाई भी कर दी गई है।

सौरभ ने कहा- मेरा विदेश में कोई कारोबार नहीं है। दुबई में मेरी कोई संपत्ति नहीं है।

शरद-सौरभ के नाम इंदौर में चार संपत्ति शरद के नाम पर इंदौर में चार महंगी संपत्तियां होने की बात भी लोकायुक्त जांच में सामने आई हैं। इनमें से दो संपत्तियों को कंपनी के नाम पर खरीदा गया है। हालांकि, सौरभ का कहना है कि चारों संपत्तियां शरद की हैं। रविवार को कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए तीनों आरोपियों का मेडिकल चेकअप हमीदिया अस्पताल में कराया गया। लोकायुक्त कार्यालय में उन्हें नाश्ता, लंच और डिनर भी दिया गया।

30 से अधिक लोगों को पूछताछ के लिए भेजा नोटिस सौरभ शर्मा, उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर और शरद जायसवाल से पूछताछ में 50 से अधिक बेनामी प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ है। इन संपत्तियों के नाम पर 30 से अधिक लोगों को नोटिस जारी किया गया है, जिनसे जल्द पूछताछ होगी। छापेमारी के दौरान सौरभ के घर और ऑफिस से भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले थे। इनमें से अधिकतर उसके रिश्तेदारों और करीबियों के नाम पर थीं, लेकिन उनकी मूल रजिस्ट्रियां सौरभ के पास थीं। कई संपत्तियों की पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी किसी और के नाम कराई गई थी।

4 फरवरी को सौरभ की रिमांड खत्म होने पर लोकायुक्त फिर रिमांड की मांग कर सकती है, क्योंकि पूछताछ में वह सहयोग नहीं कर रहा है।

सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवानों का बल मांगा सौरभ, शरद और चेतन की लोकायुक्त कस्टडी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जवानों का बल मांगा गया है। जब तीनों लोकायुक्त कार्यालय में होते हैं तो यह बल बाहरी सुरक्षा में तैनात रहता है। थाने में रहने के दौरान भी बल की तैनाती रखी जाती है।

हवालात की सुरक्षा व्यवस्था में लोकायुक्त के अधिकारी कोई कोताही नहीं बरतना चाहते, लिहाजा यहां लोकायुक्त के जवानों की तैनाती की जाती है।

तीनों की सीडीआर भी खंगाली जा रही है लोकायुक्त पुलिस सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौड़ की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकाल रही है, ताकि यह साफ हो सके कि वे किन लोगों के संपर्क में सबसे अधिक रहते थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.