असिस्‍टेंट इंजीनियर हेमा मीणा के ठिकानों पर लोकायुक्‍त का छापा, सात करोड़ की प्रापर्टी मिली

Updated on 11-05-2023 05:33 PM

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन में पदस्‍थ एक महिला सहायक इंजीनियर के भोपाल के बीस किमी दूर बिलखिरिया में स्‍थित दो ठिकानों पर लोकायुक्त भोपाल ने गुरुवार सुबह छह बजे छापेमारी की। आय से अधिक संपत्‍ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है। टीम को तलाशी के दौरान भूखंड और प्रापर्टी से संबंधित दस्‍तावेज मिले हैं। शुरूआती जांच का आंकड़ा सात करोड़ के करीब पहुंच गया है। आरोपित सहायक इंजीनियर संविदा में रूप में काम कर रही है और उसे करीब तीस हजार रुपये प्रतिमाह मिल रहा था। अधिकांश संपति उनके पिता के नाम पर ली है।

लोकायुक्त एसपी मनु प्यास के मुताबिक हेमा मीणा प्रभारी सहायक यंत्री (संविदा) मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन भोपाल के विरुद्ध वर्ष 2020 में आय से अधिक संपत्ति का अर्जन करने संबंधी शिकायत प्राप्त होने पर लोकायुक्त कार्यालय में जांच प्रकरण पंजीबद्ध किया। विशेष पुलिस स्थापना भोपाल संभाग भोपाल द्वारा जांच प्रारंभ की गई थी। जांच में पाया गया कि हेमा मीणा द्वारा अपने पिता रामस्वरूप मीणा के नाम पर ग्राम बिलखिरिया भोपाल में 20000 वर्ग फीट भूमि क्रय कर उस पर लगभग एक करोड़ मूल्य का भवन निर्माण किया और भोपाल रायसेन एवं विदिशा में विभिन्न गांव में कृषि भूमि आदि क्रय की। साथ ही हेमा मीणा द्वारा हार्वेस्टर, धान बुवाई मशीन, ट्रैक्टर एवं अन्य कृषि उपकरण क्रय किए गए हैं। हेमा मीणा द्वारा संपत्तियों एवं अन्य मदों में किए गए हैं, व्यय उसे प्राप्त वैध आय से दो सौ बत्तीस प्रतिशत अधिक होना पाया गया। इस कारण से हेमा मीणा के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम भोपाल से सर्च वारंट प्राप्त कर तीन स्थानों पर गुरुवार को कार्रवाई प्रारंभ की गई। यह कार्रवाई लोकायुक्‍त एसपी मनु व्यास के मार्गदर्शन में डीएसपी संजय शुक्ला के निर्देशन में की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल : भोपाल में कॉन्क्लेव डायमंड स्टेट्स , मध्य प्रदेश का सफल आयोजन किया। "अभ्युदय मध्य प्रदेश :विरासत से विकास, विकसित भारत की नई शक्ति" थीम पर आयोजित इस सम्मेलन…
 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
Advt.