इंदौर में लोकोत्सव 2024 का शानदार आगाज़, कला एवं शिल्प का होगा अनूठा संगम

Updated on 27-12-2024 03:25 PM

इंदौर कला और संस्कृति को सहेजने के लिए अनंत जीवन संस्था एवं शोध समिति के महत्वपूर्ण मंच लोकोत्सव 2024 का 25 दिसंबर को शानदार आगाज़ हुआ। लालबाग पैलेस में आयोजित यह कार्यक्रम भारत के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध शिल्पकारों, कलाकारों और व्यंजनों को एक मंच पर लेकर आया है। इस महोत्सव का उद्घाटन भारत सरकार के कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय की सहायक निदेशक मा. श्रीमती अर्पणा देशमुख द्वारा किया गया। कला, संस्कृति और परंपरा का अद्वितीय संगम 25 से 31 दिसंबर 2024 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे तक कलाप्रेमियों को लुभाएगा। 

भारत सरकार के कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) वस्त्र मंत्रालय की सहायक निदेशक मा. श्रीमती अर्पणा देशमुख ने कहा, “कला के क्षेत्र में ऐसे आयोजन देख कर हमेशा ही हर्ष होता है। मुझे खुशी है कि इतने वृहद स्तर पर इस कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा है। यह कला, परम्परा और संस्कृति के लिए बहुत ही अहम है। भारत भर के व्यंजन, हस्तशिल्प, चित्रकला, और अन्य कलाकृतियों की प्रदर्शनी वाकई तारीफ के योग्य है। इस विशेष आयोजन में भाग ले रहे सभी कलाकारों को भी विशेष रूप से शुभकामनाएं। यह महोत्सव हम सभी के लिए अहम है।”

लोकोत्सव 2024 के आयोजक अनंत जीवन संस्था एवं शोध समिति, इंदौर की ओर से सुश्री ज्योति कुमरावत और श्री जय कुमरावत ने कहा, “लोकोत्सव 2024 के शुभारंभ के साथ हम कला क्षेत्र में नई इबारत लिख रहे हैं। हम इस महोत्सव में सभी मेहमानों का स्वागत करते हैं। 25 से 31 दिसंबर तक चलने वाले इस उत्सव में देशभर से आए प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा पारंपरिक नृत्य, संगीत और नाटकों के प्रदर्शन, हस्तशिल्प, लकड़ी के काम, जरी कढ़ाई, मिट्टी के बर्तन, और अन्य शिल्पकृतियों की प्रदर्शनी और बिक्री, भारत के विभिन्न क्षेत्रों के प्रसिद्ध व्यंजनों का स्वाद, जिसमें राजस्थानी, पंजाबी, दक्षिण भारतीय, और स्थानीय मालवी व्यंजन शामिल होंगे। हस्तशिल्प, चित्रकला, और अन्य कलाकृतियों की प्रदर्शनी, जो कला प्रेमियों के लिए एक खास अनुभव होगी। बच्चों के लिए मनोरंजन झूले, खेल, और बच्चों के लिए विशेष कार्यशालाएं और शिल्पकारों, रसोइयों और कलाकारों द्वारा कला, शिल्प और पाक-कला की बारीकियों पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। यह उत्सव समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने का प्रयास है।”


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.