भोपाल-इंदौर हाईवे पर खंभा गिरने से लगा लंबा जाम:दो घंटे तक फंसी रहीं गाड़ियां, फंदा टोल के पास की घटना

Updated on 05-06-2025 11:01 AM

गुरुवार सुबह भोपाल-इंदौर हाईवे पर फंदा टोल प्लाजा के पास एक बिजली पोल गिर जाने से हाईवे पर दोनों ओर करीब दो घंटे लंबा जाम लग गया। सुबह 7:30 बजे शुरू हुए इस जाम में यात्री बसों, भारी वाहनों और निजी गाड़ियों समेत सैकड़ों वाहन फंसे रहे। स्थिति इतनी गंभीर थी कि हाईवे पर कई किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं।

जानकारी के अनुसार, अचानक एक बिजली का खंभा सड़क पर गिर गया, जिससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले ट्रैफिक डायवर्ट करने की कोशिश की, लेकिन पोल (खंभा) बीच रास्ते में पड़ा होने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से रुक गई।

फंदा टोल प्लाजा पर फंसे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कुछ लोगों ने बताया कि वे ऑफिस, स्कूल और अस्पताल जैसे जरूरी कामों से जा रहे थे, लेकिन जाम में फंसकर सभी योजनाएं बिगड़ गईं।

पुलिस और प्रशासन की मदद से करीब 9:15 बजे तक खंभे को हटाकर ट्रैफिक धीरे-धीरे चालू किया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति अब सामान्य हो गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.