27 फीट ऊंचें हाइड्रोलिक रथ पर निकलेंगे भगवान जगन्नाथ:रूस के श्रद्धालु भी होंगे शामिल

Updated on 28-06-2025 01:15 PM

इस्कॉन मंदिर द्वारा आज भगवान श्रीजगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा माता की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। यह इस्कॉन भोपाल की तेरहवीं वार्षिक रथयात्रा होगी। यात्रा शाम 4 बजे भोपाल टॉकीज से शुरू होकर हमीदिया रोड, भारत टॉकीज, रोशनपुरा, रंगमहल और न्यू मार्केट होते हुए माता मंदिर स्थित प्लेटिनम प्लाजा पर समापन को पहुंचेगी। रथयात्रा का शुभारंभ भोपाल की महापौर मालती राय आरती कर करेंगी। समापन स्थल पर मध्यप्रदेश शासन की मंत्री कृष्णा गौर आरती में शामिल होंगी।

रथ का निर्माण तीन माह में, पहली बार दिखेगा नंदिघोष शैली में भव्य रथ इस बार रथ पूरी उड़ीसा के नंदीघोष रथ की तर्ज पर बनाया गया है। 27 फीट ऊंचा, 24 फीट लंबा और 17 फीट चौड़ा यह रथ लोहे के मजबूत फाउंडेशन पर खड़ा है, जबकि ढांचा सागौन की लकड़ी से निर्मित है। 2 टन लोहे और 50 घन फीट लकड़ी से बने इस रथ में छह फीट ऊंचे लकड़ी के विशाल पहिए लगाए गए हैं। इसकी ऊंचाई को हाइड्रोलिक लीवर से समायोजित किया जा सकता है। रथ की छत को सुंदर वास्तुशिल्पीय नक्काशी और रंगीन वस्त्रों से सजाया गया है। यह रथ पूरी तरह से हाइड्रोलिक है, जिसे आवश्यकता अनुसार ऊपर या नीचे किया जा सके।

रूस से भी आएंगे श्रद्धालु इस वर्ष रथयात्रा में इस्कॉन के जोनल सेक्रेटरी महामन दास प्रभुजी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उनके साथ रूस से वितांक दास और द्विजमणि दास जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भक्त भी भोपाल आएंगे। देश-विदेश से हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी की संभावना जताई जा रही है। रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा माता की झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।

यात्रा मार्ग में भक्तजन ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र के संकीर्तन के साथ रथ को रस्सियों से खींचेंगे। रास्ते भर शंख, मृदंग, करताल की ध्वनि और पारंपरिक झांकियां वातावरण को भक्तिमय बनाएंगी। रथ के साथ 151 विशेष भोग अर्पित किए जाएंगे और विभिन्न स्थानों पर आरती की जाएगी।

प्रसाद वितरण और भंडारे की व्यापक व्यवस्था रथयात्रा के दौरान 500 किलो खाजा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। समापन स्थल पर देसी घी का हलवा प्रसाद 5000–7000 श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। इसके अलावा संध्या आरती के पश्चात इस्कॉन मंदिर द्वारा तैयार महाप्रसाद में लगभग 5000 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
Advt.