19 समूह की 48 शराब दुकानों के ठेकों के लिए लाटरी प्रक्रिया आज से शुरू

Updated on 19-02-2024 12:25 PM

भोपाल। जिले में नवीनीकरण से बची 19 समूह की 48 शराब दुकानों के ठेकों के लिए दूसरे चरण के तहत लाटरी की प्रक्रिया आज से शुरू होने जा रही है। आबकारी विभाग द्वारा इन दुकानों की रिजर्व प्राइज (आरपी) 489.91 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। यह राशि पिछले साल की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है। इन 19 दुकानों की आरपी भी तय कर दी गई है। इसमें सबसे महंगा ठेका कोलार समूह और सबसे सस्ता ठेका बिलखिरिया समूह है।

39 शराब दुकानों के नवीनीकरण आवेदन खरीदे

जानकारी के अनुसार शनिवार तक 35 समूह में से 16 समूह ने अपनी मौजूदा 39 शराब दुकानों के ठेकों के नवीनीकरण के आवेदन खरीदे थे। अब नवीनीकरण से बची हुई शराब दुकानों के लिए लाटरी के आवेदन 19 से 22 फरवरी तक सुबह 10 से शाम 5. 30 तक खरीदे और जमा किए जाएंगे। विभाग ने भोपाल जिले की 87 शराब दुकानों के लिए आबकारी का लक्ष्य 916 करोड़ तय किया है। पिछले साल यह आंकड़ा 793 करोड़ था।

75 प्रतिशत नवीनीकरण के बाद जारी होंगे टेंडर

जिले की 75 प्रतिशत दुकानों का नवीनीकरण और लाटरी प्रक्रिया होना अनिवार्य है। इससे कम होने पर नए सिरे से टेंडर कराए जाएंगे। इसकी प्रक्रिया 27 फरवरी से 4 मार्च तक चलेगी। 4 मार्च को ही टेंडर खोले जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
इस फ्रेंडशिप डे (2 अगस्त) के अवसर पर एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए दोस्ती का जश्न मनाने का एक नया और खास तरीका पेश किया है। अब एयरटेल ऐप के जरिए…
 01 August 2026
इंदौर। “सभ्य समाज और सशक्त राष्ट्र की नींव शिक्षा पर टिकी होती है और पुस्तकें उस नींव को मजबूती देने वाला सबसे सशक्त माध्यम हैं। जब समाज का जिम्मेदार नागरिक…
 24 July 2026
इंदौर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार, 26 जुलाई, को डॉ. संदीप जुल्का के नेतृत्व में टीम हेल्थकेयर सोल्जर्स द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सुपर स्पेशियलिटी…
 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
Advt.